RSSB Livestock Assistant Final Result 2026: आरएसएसबी पशुधन सहायक परिणाम rssb.rajasthan.gov.in घोषित, मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें

Last Updated: Jun 6, 2026, 23:11 IST

RSSB Livestock Assistant Final Result 2026: आरएसएसबी ने पशुधन सहायक का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। श्रेणीवार वरीयता के आधार पर 140 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आप लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के से मेरिट वाइज लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

RSSB Livestock Assistant Final Result 2026
RSSB Livestock Assistant Final Result 2026

RSSB Livestock Assistant Final Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पशुधन सहायक पद के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी ने इस भर्ती के लिए कुल 2783 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2463 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 320 पद शामिल थे। 

RSSB Livestock Assistant Final Result 2026: परिणाम जारी 

पशुपालन विभाग ने परिणाम जारी करते हुए श्रेणीवार एवं वरीयता के आधार पर गैर अनुसूचित क्षेत्र के 137 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 03 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। इसी के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य ग्रहण ना करने वाले उम्मीदवारों के स्थान पर विभाग 1 उम्मीदवार का अंतिम रूप से चयन किया गया है। नतीजों के साथ - साथ आरएसएसबी ने कट ऑफ लिस्ट भी जारी की है। 

RSSB Livestock Assistant Final Result 2026: हाइलाइट्स 

आरएसएसबी पशुधन सहायक भर्ती 2025 के लिए आवेदन 31 जनवरी 2025 से 1 मार्च 2025 तक स्वीकार किए गए थे। ऑनलाइन परीक्षा 13 जून 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में अन्य हाइलाइट्स देख सकते हैं:

परिणाम का नाम 

पशुधन सहायक (Livestock Assistant) 

भर्ती प्राधिकरण 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

पदों की संख्या 

2783

परिणाम तिथि 

5 जून, 2026

चयनित उम्मीदवारों की संख्या

140

ऑफिशियल वेबसाइट 

rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Livestock Assistant Result 2026: डाउनलोड लिंक

जो उम्मीदवार आरएसएसबी पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पशुधन विभाग ने अंतिम परिणाम 5 जून को ऑफिशियल वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

पशुधन सहायक परिणाम 2026

टीएसपी मेरिट लिस्ट, एनटीएसपी मेरिट लिस्ट  

Rajasthan Livestock Assistant Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?

नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना आरएसएसबी पशुधन सहायक परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आरएसएसबी लाइवस्टॉक असिस्टेंट का अंतिम परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए लिंक पर जाना होगा।

  • लिंक मिलने के बाद उम्मीदवारों को अपना आरएसएसबी लाइवस्टॉक असिस्टेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उस पर क्लिक करना होगा।

  • उम्मीदवारों को आरएसएसबी लाइवस्टॉक असिस्टेंट का परिणाम पृष्ठ दिखाई देगा।

  • अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जहां उन्हें निम्नलिखित विवरण प्रदान करने होंगे:
    पंजीकरण संख्या
    , पासवर्ड/जन्म तिथि।
    'लॉगिन' आइकन पर क्लिक करें।

  • उम्मीदवार बिहार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना आरएसएसबी पशुधन सहायक परिणाम भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Jun 6, 2026, 23:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News