RRB NTPC UG Admit Card 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड कब आएगा?, परीक्षा 7 मई से

Last Updated: Apr 29, 2026, 16:34 IST

RRB NTPC UG Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे। आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा 7 मई से लेकर 21 जून तक आयोजित की जाएगी।

RRB NTPC UG Admit Card 2026
RRB NTPC UG Admit Card 2026

RRB NTPC Undergraduate Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2026 की तारीखें घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा 7 मई से 21 जून 2026 तक बनाएं गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने CEN 07/2025 के तहत 3058 पदों के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB NTPC UG Admit Card 2026 Download Link

RRB NTPC अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in सहित अन्य सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर एक्टिवेट किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्रों के लिए इस लेख में उसका लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

RRB NTPC UG Admit Card 2026- हाइलाइट्स

आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए टेबल से रेलवे आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड के बारे में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

बोर्ड का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

पद का नाम

अंडरग्रेजुएट लेवल

कुल वैकेंसी

3058

विज्ञापन संख्या

CEN 07/2025

एडमिट कार्ड मोड

ऑनलाइन

सिटी इंटिमेशन स्लिप

27 अप्रैल 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

4 मई 2026

परीक्षा तिथि (CBT 1)

7 मई से 21 जून 2026

परीक्षा मोड

ऑनलाइन

परीक्षा अवधि

90 मिनट (PwBD के लिए 120 मिनट)

Railway NTPC UG Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार जो रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, उनके पास एडमिट कार्ड का होना अति आवश्यक है। ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नही मिलेगी। एडमिट कार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले अभ्यर्थी RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।

  • वेबसाइट के होमपेज पर “CEN 06/2025 (NTPC-Undergraduate): CBT-1 City Intimation / E-Call Letter” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।

  • इसके बाद अब “City Intimation / E-Call Letter डाउनलोड लिंक” पर क्लिक करें।

  • एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (पासवर्ड) दर्ज करें।

  • फिर स्क्रीन पर लिखे कैप्चा कोड को भरकर “Login” पर क्लिक करें।

  • अब आपका RRB NTPC CBT एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 29, 2026, 16:34 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News