Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026: राजस्थान राशन डीलर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, आवेदन सहित प्रक्रिया जानें

Last Updated: Feb 19, 2026, 13:49 IST

Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026: सरकारी नौकरी की तलाश रहे 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर। राजस्थान में राशन डीलर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन प्रत्येक जिले के लिए अलग - अलग जारी किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में पूरी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आगे लेख में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित विवरण देख सकते हैं। 

Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026

Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026: राजस्थान के विभिन्न जिलों में राशन डीलर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह आवेदन सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में नवसृजित उचित मूल्य दुकानों और उचित मूल्य मूल्य दुकानदारों के लिए निकाली गई है। ये आवेदन ऑफलाइन मोड में आमंत्रित किए जा रहे हैं, जिसमें राजस्थान राज्य के विभिन्न जिले जैसे जालौर, बालोतरा, पाली, फलोदी और डीग शामिल हैं। 

पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित विवरण आगे लेख में देखें।

Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026: नोटिफिकेशन 

राजस्थान के विभिन्न जिलों में राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के किया जाएगा। इसमें एप्लीकेशन फॉर्म में भरी गई जानकारी और विभाग के नियमों के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले डिटेल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नोटिफिकेशन नीचे टेबल में उपलब्ध करा दिया है। 

जिले का नाम

आवेदन की अंतिम तिथि 

नोटिफिकेशन पीडीएफ 

जालौर

27 फरवरी, 2026 (शाम 6 बजे)

पीडीएफ डाउनलोड करें

बालोतरा

04 मार्च, 2026 (शाम 5 बजे)

पीडीएफ डाउनलोड करें

पाली

27 फरवरी, 2026 (शाम 5 बजे)

पीडीएफ डाउनलोड करें

फलोदी

20 फरवरी, 2026

पीडीएफ डाउनलोड करें

डीग

24 फरवरी, 2026 (शाम 5 बजे)

पीडीएफ डाउनलोड करें

Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026: हाइलाइट्स 

राजस्थान राज्य के विभिन्न जिलों में निकाली गई राशन डीलर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले पात्रता मानदंड पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि  प्रत्येक जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग तय की गई है। 

संगठन का नाम

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत राशन डीलर चयन

पद का नाम

राशन डीलर / उचित मूल्य दुकान संचालक

राज्य

राजस्थान

योग्यता

12वीं पास

आयु सीमा

21 वर्ष

आवेदन प्रक्रिया

ऑफलाइन

चयन प्रक्रिया

मेरिट सूची (बिना परीक्षा)

आवेदन की तिथि 

जिलों के अनुसार अलग - अलग है

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://food.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026: राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

राशन डीलर भर्ती 2026 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एप्लीकेन केवल ऑफलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित विवरण देख सकते हैं

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. संबंधित जिले के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देखें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।

  3. आवेदन फॉर्म केवल जिला रसद कार्यालय में कार्यालय समय में ₹100 के भारतीय पोस्टल आर्डर जमा करके प्राप्त किये जा सकते हैं।

  4. आवेदन पत्र में अंकित घोषणाओं के संबंध में ₹50 नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र देना होगा।

  5. आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी लगाना ना भूलें।

  6. इसके बाद निर्धारित प्रारूप में नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर जमा कराएं।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News