MPMSU Result 2026 Link [ OUT]: मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें UG, PG सेमेस्टर मार्कशीट PDF

Last Updated: Feb 19, 2026, 16:42 IST

MPMSU Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी, जबलपुर ने यूजी और पीजी सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट अपलोड कर दिया है। छात्र यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पोर्टल -mpmsu.edu.in पर जाकर एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी मार्कशीट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

एमपीएमएसयू रिजल्ट 2026 आउट
एमपीएमएसयू रिजल्ट 2026 आउट

MPMSU Result 2026 OUT: Madhya Pradesh Medical Science University, Jabalpur ने 18 फरवरी 2026 को यूजी और पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं का MPMSU रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस बार BSc Nursing सेकंड ईयर (अगस्त 2025) और DMLT (अप्रैल 2025) के परिणाम अपलोड किए गए हैं, जिससे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

इसके एक दिन पहले, 17 फरवरी 2026 को यूनिवर्सिटी ने BNYS, BAMS, BPT, MPT, DBT, BDS फाइनल और BOT री-वेरिफिकेशन समेत कई अन्य कोर्सेज के रिजल्ट भी घोषित किए थे। अलग-अलग महीनों में आयोजित इन परीक्षाओं के परिणाम का छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpmsu.edu.in और एग्जामिनेशन पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसमें विषय-वार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस उपलब्ध रहेगा।

MPMSU Result 2026 Download Link 

Madhya Pradesh Medical Science University रिजल्ट 2026 का डाउनलोड लिंक एक्टिव हो गया है। छात्र अब अपना UG और PG सेमेस्टर रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर डालें और मार्कशीट डाउनलोड करें। हमने छात्रों की आसानी के लिए रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है।

MPMSU Result 2026 Link

यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी (MPMSU) रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से MPMSU रिजल्ट 2026 देख और मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले Madhya Pradesh Medical Science University की आधिकारिक वेबसाइट mpmsu.edu.in खोलें और “Result” या “Examination” सेक्शन में जाएं।

  • MPMSU Result Portal पर क्लिक करें।

  • अपनी B.Sc से जुड़ा रिजल्ट लिंक चुनें (जैसे B.Sc Nursing Second Year August-2025)।

  • लॉगिन पेज पर Enrollment Number, Date of Birth (DD/MM/YYYY), Exam Series और Type भरें।

  • Submit करते ही आपका रिजल्ट और प्रोविजनल मार्कशीट दिख जाएगी।

  • भविष्य के उपयोग (एडमिशन/काउंसलिंग/री-वैल्यूएशन) के लिए PDF डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

Madhya Pradesh Medical Science University (MPMSU) मार्कशीट में दी गई जानकारी

  • स्टूडेंट का नाम 

  •  एनरोलमेंट नंबर

  • कोर्स का नाम, वर्ष/सेमेस्टर 

  • विषय-वार थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक 

  • कुल प्राप्त अंक

  • रिजल्ट स्टेटस (Pass / Fail)

  • डिवीजन या ग्रेड (यदि लागू हो)

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News