HPBOSE LDR Exam 2026: 22 फरवरी को परीक्षा, 97 उम्मीदवारों के फॉर्म रिजेक्ट, ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF यहां देखें

Last Updated: Feb 19, 2026, 14:36 IST

HPBOSE LDR Exam 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड (HPBOSE) LDR परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को किया जाना है। उससे पहले ही 97 आवेदकों के फॉर्म रिजेक्ट कर दिए गए हैं। आगे लेख में जानें कितने उम्मीदवारों ने किया था आवेदन और कितने फॉर्म हुए स्वीकार। 

HPBOSE LDR Exam 2026
HPBOSE LDR Exam 2026

HPBOSE LDR Exam 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड (HPBOSE) की ओर से लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट (LDR) परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होने जा रहा है। इसके लिए लगभग 1,534 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसमें से 1,437 एप्लीकेशन को स्वीकार किया गया है। इसी के साथ बाकि 97 फॉर्म बोर्ड की ओर से रिजेक्ट कर दिए गए हैं। HPBOSE का कहना है कि यह एप्लीकेशन उन उम्मीदवारों के रिजेक्ट किए गए हैं, जिन्होंने तय समय पर फीस का भुगतान नहीं किया था। संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर में शुरू की गई और जनवरी तक चली थी। जिसका उद्देश्य LDR के 1427 रिक्त पदों को भरना है। 

HPBOSE LDR Exam 2026: ऑफिशियल पीडीएफ 

बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा शुल्क के बिना जमा किए गए उम्मीदवारों पर एलडीआर परीक्षा के लिए विचार नहीं किया गया है। जिन उम्मीदवारों के नाम अस्वीकृत सूची (Rejected List) में हैं। उन्हें 22 फरवरी को निर्धारित परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे एलडीआर परीक्षा, एडमिट कार्ड और परीक्षा निर्देशों से संबंधित आगे की जानकारी के लिए एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। रिजेक्ट हुए उम्मीदवारों की ऑफिशियल पीडीएफ के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

रिजेक्ट उम्मीदवारों की लिस्ट 

यहां देखें

HPBOSE LDR Exam 2026: रिजेक्ट हुए उम्मीदवारों की लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड (HPBOSE) की ओर से लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट (LDR) परीक्षा के लिए रिजेक्ट हुए उम्मीदवारों की लिस्ट आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

  3. अब HPBOSE LDR Exam Rejected Application List पर क्लिक करें।

  4. पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर ओपन करें।

  5. एप्लीकेशन नंबर की जांच करें ।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News