HPCL Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए मौका! हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने शॉर्ट नोटिस किया जारी

Last Updated: Feb 19, 2026, 12:09 IST

HPCL Recruitment 2026 Short Notice: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने फ्रेशर्स और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सहित महत्वपूर्ण विवरण आगे लेख में जान सकते हैं। 

HPCL Recruitment 2026 Short Notice
HPCL Recruitment 2026 Short Notice

HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ओर से फ्रेशर्स और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू की जाएगी। जिसके बाद इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकेंगे। HPCL की ओर से अभी डिटेल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, अधिसूचना जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे लेख में दिया गया विवरण देखें।

HPCL Recruitment 2026 Short Notice: शॉर्ट नोटिस 

नौकरी का सपना देख रहे विभिन्न फ्रेशर्स और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ओर से उम्मीदवारों को सुनहरा मौका दिया जा है। इसका डिटेल नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया गया है। जिसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की अंतिम तिथि से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। शॉर्ट नोटिस उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं। 

HPCL Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से निकाली गई भर्ती के लिए केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। HPCL की ओर से जारी किए गए शॉर्ट नोटिस से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

संगठन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)

पद 

फ्रेशर्स और अनुभवी

विज्ञापन संख्या 

HPCL/OPEN/HR/9/2025-26

रिक्त पदों की संख्या 

अभी जारी नहीं

रजिस्ट्रेशन करने की तिथि

25 फरवरी से 25 मार्च, 2026

शैक्षणिक योग्यता 

पद के अनुसार

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, ग्रुप टास्क, इंटरव्यू

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://www.hindustanpetroleum.com/

HPCL Recruitment 2026 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से निकाले गए पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना आवेदन अंतिम तिथि 25 मार्च तक पूरा कर सकेंगे।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाएं। 

  2. 'नया रजिस्ट्रेशन' करने के लिए पर्सनल डिटेल (जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी) दर्ज करें।

  3. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। 

  4. अब, व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरणों के साथ ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरें।

  5. अपनी लेटेस्ट  पासपोर्ट साइज़ फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र (जैसे कि शैक्षणिक दस्तावेज) को स्कैन कर अपलोड करें।

  6. अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड) का उपयोग करके एप्लीकेशन फीस भरें।

  7. फॉर्म भरने और शुल्क भुगतान के बाद, सभी भरे हुए विवरणों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

नोट: भर्ती से संबंधित विशिष्ट निर्देशों, तिथियों और आधिकारिक लिंक के लिए उम्मीदवारों को एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी 'एचपीसीएल भर्ती 2026' के आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखने की सलाह दी जाती है।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News