DSSSB MTS Admit Card 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एमटीएस, असिस्टेंट टीचर, फार्मासिस्ट, नायब तहसीलदार और जेई सहित अन्य पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इन पदों की लिखित परीक्षा 16 फरवरी से 14 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवारों इन पदों की परीक्षा देने वाले हैं, वे डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in. से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में पद का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, समय व तिथि सहित अन्य जानकारी दी गई है, जिसे उम्मीदवार को ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी जाती है। इन पदों के कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।
DSSSB Admit Card 2026 हाइलाइट्स
उम्मीदवार डीएसएसएसबी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026 से जुड़ी अहम जानकारी के लिए नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
| पद का नाम | मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) |
| परीक्षा तिथि | 16 फरवरी से 14 मई 2026 के बीच |
| एडमिट कार्ड तिथि | 18 फरवरी 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | dsssb.delhi.gov.in. |
DSSSB MTS Admit Card 2026 Login Link
उम्मीदवार डीएसएसएसबी में निहित एमटीएस, असिस्टेंट टीचर, फार्मासिस्ट, नायब तहसीलदार और जेई सहित अन्य पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है।
| डीएसएसएसबी एडमिट कार्ड 2026 |
DSSSB Admit Card 2026 Online कैसे डाउनलोड करें?
-
सबसे पहले डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
-
लेटेस्ट अपडेट सेक्शन के अंतर्गत DSSSB Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड दर्ज करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें और डिटेल्स को अच्छे से चेक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसकी एक कॉपी परीक्षा तिथि वाले दिन साथ ले जाएं।
Also Read This: Which Article Guarantees the Right to Life and Personal Liberty?
Comments
All Comments (0)
Join the conversation