CGBSE 10th 12th Toppers List 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप?

Last Updated: Apr 29, 2026, 16:46 IST

CGBSE 10th 12th Toppers List 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक करने के साथ टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। 

CGBSE 10th 12th Toppers List 2026
CGBSE 10th 12th Toppers List 2026

CGBSE 10th 12th Toppers List 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रोंं का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही टॉपर्स की घोषणा कर दी है। ऐसे छात्र जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in व jagranjosh.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इन वेबसाइट्स पर छात्र अपना रिजल्ट देखने के साथ मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, किस जिले में किसने टॉप किया है और ऑवरऑल टॉपर कौन रहा जैसी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।  

Chattisgarh Board 12th Topper List 2026: टॉपर्स को पुरस्कृत करेगी सरकार

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले (मेरिट सूची में आने वाले) मेधावी छात्रों को हेलीकॉप्टर जॉयराइड, 1.5 से 2 लाख रुपये तक की नकद पुरस्कार राशि, लैपटॉप/स्कूटी/बाइक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। यह सम्मान स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत दिया जाता है। आपको बता दें कि सरकार द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल टॉपर्स को इनाम दिया जाता है।

CGBSE 10th 12th Toppers List 2026

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है।  छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में टॉप पर तीन छात्र रहें, जिन्होंने 594 (99.00%) अंक हासिल किए। इनके नाम संध्या नायक, परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा है। कक्षा 12वीं में जिज्ञासु वर्मा टॉपर बनें। उन्होंने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने पिछले साल 7 मई 2025 को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए थे। 10वीं में इशिका बाला और नमन कुमार खुंटिया ने 99.17 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था। वहीं, 12वीं में अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था। 

12वीं में टॉप करने वालों की लिस्ट 

रैंक 

नाम 

प्रतिशत 

1

अखिल सेन 

98.20 प्रतिशत 

2

श्रुति मंगतानी 

97.40 प्रतिशत

3

वैशाली साहू 

97.20 प्रतिशत

4

हिमेश कुमार यादव 

97 प्रतिशत

10वीं में टॉप करने वालों की लिस्ट  

रैंक 

नाम 

प्रतिशत 

1

इशिका बाला  

99.17 प्रतिशत 

1

नमन कुमार खुंटिया 

99.17 प्रतिशत

2

लिव्यांश देवंगन  

99 प्रतिशत 

3

रिया केवट  

98.83 प्रतिशत

3

हेमलता पटेल 

98.83 प्रतिशत

3

तिपेश प्रसाद यादव 

98.83 प्रतिशत

Chattisgarh Board 10th 12th Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं। 

  • CGBSE 10th 12th Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 29, 2026, 16:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News