CMAT 2026 के रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है, यहां cmat.nta.nic.in से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Last Updated: Feb 13, 2026, 14:11 IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा CMAT 2026 के रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CMAT 2026 Results Expected Soon at cmat.nta.nic.in
CMAT 2026 Results Expected Soon at cmat.nta.nic.in

CMAT Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA द्वारा इस सप्ताह CMAT 2026 के रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है। 25 जनवरी, 2026 को आयोजित CMAT 2026 एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

CMAT 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने 'एप्लीकेशन नंबर' और 'पासवर्ड' या 'जन्मतिथि' का उपयोग करना होगा। इस साल लगभग 53,453 छात्रों ने MBA और PGDM कोर्सेज में एडमिशन लिए यह एग्जाम दिए है।

CMAT 2026 का रिजल्ट - यहां क्लिक करें (जल्द ही आने की उम्मीद है)

CMAT 2026 के रिजल्ट से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

छात्र NTA द्वारा CMAT 2026 के रिजल्ट से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। 

इवेंट 

डेट्स 

CMAT 2026 एग्जाम डेट 

25 जनवरी 2026 

प्रोविजनल आंसर-की जारी

31 जनवरी 2026

रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट 

13 फरवरी 2026

स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक

cmat.nta.nic.in 

स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर "CMAT 2026 Result/Scorecard" वाले लिंक पर जाएं।
  3. फिर, अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड को फिल करें। 
  4. उसके बाद सिक्योरिटी पिन डालने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

यहां भी पढ़े: UBSE 10th, 12th Admit Card 2026 OUT: UK बोर्ड 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड जारी, यहां से जानें कैसे करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News