भारत का सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाला राज्य कौन-सा है, जानें यहां

Last Updated: Feb 13, 2026, 16:04 IST

भारत कुल 7 देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यह भारत के पड़ोसी देश हैं, जिनका भारत के साथ राजनीतिक और रणनीतिक संबंध हैं। ऐसे में भारत की सीमा पर कई राज्य हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का वह कौन-सा राज्य है, जो कि सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारतीय सामान्य ज्ञान
भारतीय सामान्य ज्ञान

दुनिया का नक्शा उठाकर देखें, तो हमें देखने को मिलता है कि भारत स्थलीय रूप से कुल 7 और जलीय रूप से 2 देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। ये भारत के पड़ोसी देश हैं, जिनके भारत के साथ राजनीतिक और रणनीतिक संबंध हैं। देश की सीमा पर अलग-अलग राज्य हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। ऐसे में यहां अन्य राज्यों की तुलना में अधिक सुरक्षा रहती है।

क्या आप जानते हैं कि वह कौन-सा राज्य है, जो कि सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है और भारत के पश्चिमी हिस्से में है या फिर पूर्वी हिस्से में है ? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए यह लेख जरूर पढ़ें। 

किन देशों के साथ भारत साझा करता है सीमा 

भारत कुल 9 देशों के साथ सीमा साझा करता है, जिसमें 7 देश स्थलीय रूप से जुड़े हैं, जबकि दो देश जलीय रूप से इसके पड़ोसी देश हैं। भारत सबसे अधिक सीमा बांग्लादेश के साथ साझा करता है, जबकि सबसे कम सीमा अफगानिस्तान के साथ लगती है।

देश

सीमा की लंबाई (लगभग)

बांग्लादेश

4,096.7 किमी

चीन

3,488 किमी

पाकिस्तान

3,323 किमी

नेपाल

1,751 किमी

म्यांमार

1,643 किमी

भूटान

699 किमी

अफगानिस्तान

106 किमी

indian-international-border

Source: Image created with the help of notebook llm

जलीय सीमा वाले देश

भारत की कुल तट रेखा की बात करें, तो इसकी लंबाई 7516.6 किलोमीटर है। यह श्रीलंका से पाक जलडमरूमध्य और मन्नार की खाड़ी के माध्यम से और लक्षद्वीप द्वीप समूह के दक्षिण में स्थित मालदीव से सीमा साझा करता है।

सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाला राज्य

भारत में सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाला राज्य पश्चिम बंगाल है। भारत बांग्लादेश के साथ कुल 4096 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, जिसमें करीब 54 फीसदी यानि कि 2216 किलोमीटर अकेले पश्चिम बंगाल राज्य द्वारा साझा की जाती है।

कौन-से जिले साझा करते हैं सीमा

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, मुर्शिदाबाद, नदिया और मालदा है। सीमा का अधिकांश हिस्सा नदीय है, जो कि सुंदरवन और गंगा-पद्मा नदी क्षेत्रों में आता है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल नेपाल और भूटान के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। 

राजस्थान का दूसरा स्थान

पश्चिम बंगाल के बाद सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाले दूसरा राज्य राजस्थान है। यह पाकिस्तान के साथ करीब 1037 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। वहीं, राज्यों में तीसरे स्थान पर अरूणाचल प्रदेश का नाम आता है, जो कि कुल 1817 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। हालांकि, यह आंकड़े तीन देशों की सीमाओं के साथ है, जो कि चीन, भूटाना और म्यांमार है।

पढ़ेंः भारत का वह कौन-सा पर्वत है, जो दो राज्यों की सीमा पर है मौजूद, जानें नाम

 


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News