AISSEE 2026: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट आएगा ? डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स, यहां देखें सभी डिटेल्स

Akshara Verma
Last Updated: Feb 13, 2026, 18:24 IST

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) में पास छात्रों की मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। AISSEE के रिजल्ट की डेट्स जानने के लिए यहां देखें।

All India Sainik School Result 2026
All India Sainik School Result 2026

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2026 में शामिल होने वाले देश भर के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 को फरवरी के लास्ट सप्ताह या मार्च 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की प्रबल संभावना है।

हाल ही, में NTA ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। साथ ही, छात्रों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए लास्ट डेट कल यानी 14 फरवरी 2026 रखी गई है। ये सभी प्रक्रिया होने के बाद कभी भी फाइनल मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड जारी किए जा सकते हैं। छात्र रिजल्ट की डेट और अपडेट्स जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर उपलब्ध हैं।

AISSEE 2026: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) से जुड़ी जरूरी डिटेल्स 

सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम कक्षा 6 और 9 के लिए 18 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट जानकारी देखने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डिटेल्स 
एग्जाम का नाम  ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026
एग्जाम डेट  18 जनवरी 2026
आंसर-की चैलेंज की लास्ट डेट  14 फरवरी 2026
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड  फरवरी अंत या मार्च 2026 (प्रथम सप्ताह)
ऑफिशियल वेबसाइट  exams.nta.nic.in/sainik-school-society/

अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?

NTA द्वारा रिजल्ट जारी करते ही छात्र एक्टिव लिंक का इस्तेमाल कर अपने-अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें। डाउनलोड करने के लिए छात्र हमारे द्वारा बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाएं।
  2. AISSEE 2026 स्कोर कार्ड' के लिंक को खोजें।
  3. फिर, स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि फिल करें।
  5. फिर, कैप्चा कोड डालकर फॉर्म को 'सबमिट' करें।
  6. सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट छात्रों को दिखने लगेगा।
  7. AISSEE 2026 रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें।

एक्सपेक्टेड कट-ऑफ 

सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में कम से कम 25% मार्क्स और कुल मिलाकर न्यूनतम 40% मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है। 

कैटेगरी  कम से कम क्वालीफाइंग मार्क्स 
जनरल / ओबीसी / डिफेंस 40%
एससी / एसटी (SC/ST) मेरिट के आधार पर


यहां भी पढ़े: CBSE Board Exam 2026 Live Webcast: बोर्ड एग्जाम के लिए दिशा-निर्देशों पर चर्चा के लिए लाइव वेबकास्ट, जानें नई अपडेट्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News