HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 390 पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मार्च, 2026 है। इस तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल पात्रता मानदंड को पूरा करने वाली महिलाएं ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं।
HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 Notification PDF
योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन करने से पहले एचपीआरसीए की आधिकारिक वेवबसाइट hprca.hp.gov.in पर मौजूद असिस्टेंट स्टाफ नर्स से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र उम्मीदवारों के आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) |
| पद का नाम | असिस्टेंट स्टाफ नर्स |
| रिक्त पदों की संख्या | 390 |
| आवेदन करने की तिथि | 12 फरवरी, 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 05 मार्च, 2026 |
| नोटिफिकेशन पीडीएफ | |
| ऑफिशियल वेबसाइट | hprca.hp.gov.in |
HPRCA Assistant Staff Nurse Eligibility Criteria 2026
एचपीआरसीए ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स के रिक्त पदों की भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जा सकती है। स्टाफ नर्स के 360 रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों के पास 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग या 50 प्रतिशत अंकों के साथ GNM डिप्लोमा होना चाहिए। हिमाचल प्रदेश नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए हिमाचल की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
HPRCA Assistant Staff Nurse 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
-
सबसे पहले HPRCA की आफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
-
वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करें। अब ऑनलाइन आवेदन भरें।
-
एजुकेशन से जुड़े दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन प्रूफ से जुड़ी चीजें अपलोड करें।
-
ऑनलाइन आवेदन की पेमेंट करें।
-
एप्लिकेशन फॉर्म का एक प्रिंट आउट भविष्य के लिए अपने पास रख लें।
HPRCA Assistant Staff Nurse 2026 की आवेदन फीस और चयन प्रक्रिया
हिमाचल प्रदेश असिस्टेंट नर्स स्टाफ के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस 800 रूपये रखी गई है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट या लिखित स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिए किया जाएगा, जिसे पास करने के बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल सिलेक्शन एग्जाम में परफॉर्मेंस और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
| ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक |
ये भी पढ़ें: HSSC Forest Guard Eligibility Criteria 2026: फॉरेस्ट ऑफिसर की शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या है?
Comments
All Comments (0)
Join the conversation