UP Police SI, ASI Typing Test Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने UP पुलिस SI (Confidential), ASI (Clerk) और ASI (Accounts) भर्ती के टाइपिंग टेस्ट की एडमिट कार्ड तारीख जारी कर दी है। टाइपिंग परीक्षा 28 फरवरी 2026 को आयोजित होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को टाइपिंग टेस्ट में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आशुलिपि परीक्षा दिनांक 28.02.2026 को जनपद गौतमबुद्धनगर में…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) February 12, 2026
UP Police SI, ASI Typing Test Admit Card 2026 Kab Aayega?
यूपी पुलिस SI और ASI टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 24 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

यूपी पुलिस SI, ASI टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी पुलिस एसआई, एएसआई टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in खोलें।
-
होमपेज पर SI/ASI Typing Test Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
-
Submit / Login बटन पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation