HSSC Forest Guard Eligibility Criteria 2026: फॉरेस्ट ऑफिसर की शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या है?

Last Updated: Feb 13, 2026, 16:28 IST

HSSC Forest Guard Eligibility Criteria 2026: एचएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इस लेख में संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी के लिए नीचे लेख में देख सकते हैं। 

HSSC Forest Guard Eligibility Criteria 2026
HSSC Forest Guard Eligibility Criteria 2026

HSSC Forest Guard Eligibility Criteria 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर फॉरेस्ट गार्ड की रिक्त 779 पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 09 फरवरी से 23 फरवरी, 2026 के बीच स्वीकार किए जाएंगे। योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले HSSC की वेबसाइट पर मौजूद फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

HSSC Forest Guard Eligibility Criteria 2026

उम्मीदवार पात्रता मानदंड को पूरा करने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद फॉरेस्ट गार्ड से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 देख सकते हैं। 

हरियाणा Forest Guard की आयु सीमा 

हरियाणा फॉरेस्ट गार्ड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एचएसएससी की वेबसाइट पर मौजूद विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 में आयु का कॉलम ध्यान से देखना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों की आयु 18 से ज्यादा और 42 वर्ष से कम होनी चाहिए। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के नियम के अनुसार के अलग-अलग श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट का प्रावधान है। इसके लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

श्रेणी 

आयु में छूट 

एससी 

5 वर्ष 

पिछड़ा वर्ग 

5 वर्ष 

ग्रुप-सी पर्सनल पुलिस पोस्ट के लिए 

5 वर्ष 

एचएसएससी फॉरेस्ट गार्ड नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, हरियाणा फॉरेस्ट गार्ड से संबंधित पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। 

नोट - आयु में छूट से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद एचएसएससी फॉरेस्ट गार्ड से संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन 2026 देखने की सलाह दी जाती है। 

HSSC Forest Guard के लिए फिजिकल मानदंड 

उम्मीदवारों कोहरियाणा फॉरेस्ट गार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय फिजिकल मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। इसके लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

मापदंड 

पुरुष

महिला 

ऊंचाई 

168 सेमी

155 सेमी

छाती (बिना फुलाव के साथ)

79 सेमी 

-

छाती (फुलाव के साथ) 

84 सेमी 

-

वॉकिंग टेस्ट 

4 घंटे में 25 किमी 

4 घंटे में 14 किमी 

HSSC Forest Guard के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स 

हरियाणा फॉरेस्ट गार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय दस्तावेजों को अपलोड करना बेहद जरूरी है। किसी भी दस्तावेज को अपलोड न करने की स्थिति में उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। इसके लिए आप नीचे दस्तावेजों की लिस्ट देख सकते हैं। 

  • जन्म प्रमाण पत्र 

  • शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और सर्टिफिकेट 

  • जाति सर्टिफिकेट, यदि लागू हो

  • दिव्यांग सर्टिफिकेट, यदि लागू हो 

  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट, यदि लागू हो 

  • फोटो आईडी प्रूफ 

  • अन्य जरूरी दस्तावेज 

ये भी पढ़ें: रेलवे में इंजीनियर की बेटी ने रचा इतिहास, UPSC में 24वीं रैंक हासिल कर बनीं IAS

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News