CBSE Board Exam 2026 Live Webcast: बोर्ड एग्जाम के लिए दिशा-निर्देशों पर चर्चा के लिए लाइव वेबकास्ट, जानें नई अपडेट्स

Akshara Verma
Last Updated: Feb 13, 2026, 16:18 IST

CBSE 2026 की माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक बोर्ड एग्जाम के संचालन और ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश देने हेतु एक लाइव वेबकास्ट आयोजित कर रहा है। भारत और विदेश में 8,074 से अधिक सेंटर्स पर लगभग 46 लाख छात्र एग्जाम में शामिल होंगे।

CBSE is conducting a live webcast to detail guidelines for the conduct and OSM
CBSE is conducting a live webcast to detail guidelines for the conduct and OSM

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए परीक्षा संचालन और ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) के दिशानिर्देशों को समझाने के लिए एक लाइव वेबकास्ट आयोजित कर रहा है। साथ ही, बोर्ड ने 13 फरवरी 2026 को एक लाइव वेबकास्ट का आयोजन किया, जिसमें एग्जाम से जुड़ी नई गाइडलाइंस, मूल्यांकन की पद्धति और महत्वपूर्ण बदलावों पर डिटेल से चर्चा की गई।

इस वर्ष, देश और विदेश में 8,074 से अधिक एग्जाम सेंटर से लगभग 46 लाख छात्र एग्जाम दे रहे हैं। ये एग्जाम 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक भारत में इससे संबद्ध 31,000 से अधिक स्कूलों और विदेशों में 26 स्कूलों के लिए आयोजित की जाएंगी।

CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

इस साल CBSE बोर्ड एग्जाम का पैमाना बहुत बड़ा है। भारत और विदेशों के 26 देशों में स्थित हजारों सेंटरों पर लाखों छात्र शामिल होंगे। CBSE बोर्ड एग्जाम की इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए नीचे टेबल देखें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
एग्जाम शुरू होने की डेट 17 फरवरी 2026
एग्जाम खत्म होने की डेट 10 अप्रैल 2026
कुल छात्र संख्या  लगभग 46 लाख
कुल एग्जाम सेंटर  8,074 से अधिक
वेबकास्ट की डेट  13 फरवरी 2026 (सुबह 11 बजे)

बोर्ड ने इस साल एग्जाम मूल्यांकन के लिए कई उपाय पेश किए, जिनमें निम्नलिखित डिटेल्स के अनुसार 3 महत्वपूर्ण पहलें शामिल हैं। 

  1. कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड एग्जाम 
  2. कक्षा XII के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग
  3. कक्षा 10 के लिए विज्ञान और सामाजिक अध्ययन विषयों में प्रश्न पत्रों का विभाजन

लाइव वेबिनार का लिंक CBSE के यूट्यूब चैनल youtube.com/live/Mcx21zdFJo4 पर उपलब्ध है। 

एग्जाम सेंटर के लिए सख्त गाइडलाइंस

CBSE के एग्जाम नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने वेबकास्ट में सेंटर अधीक्षकों और छात्रों के लिए कुछ कड़े निर्देश जारी किए हैं। 

  • रिपोर्टिंग समय: छात्रों को एग्जाम सेंटर पर सुबह 9:45 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन और किसी भी प्रकार के कागज (एडमिट कार्ड के अलावा) ले जाना सख्त वर्जित है।
  • एडमिट कार्ड: बिना एडमिट कार्ड और स्कूल यूनिफॉर्म के छात्रों को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
  • पार्दर्शिता: कॉपियों के बंडल बनाने और प्रश्नपत्रों के वितरण के लिए नई SOPs जारी की गई हैं ताकि पेपर लीक या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News