प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत बन चुकी है। हर चार महीने में मिलने वाली 2,000 रुपये की किस्त किसानों की आर्थिक मदद करती है। अब तक सरकार 22 किस्तें जारी कर चुकी है और किसानों को 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हुई थी, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगली किस्त जुलाई 2026 में आ सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
छोटी गलती की वजह से रुक सकती है किस्त
हर साल लाखों किसान सिर्फ तकनीकी कारणों की वजह से योजना का लाभ नहीं ले पाते। सबसे आम समस्या e-KYC अधूरी होना है। इसके अलावा आधार कार्ड लिंक न होना, बैंक खाते में DBT सुविधा बंद होना या जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा न होना भी किस्त रुकने की बड़ी वजह बनता है। कई बार आधार और बैंक खाते में नाम की स्पेलिंग अलग होने से भी भुगतान अटक जाता है।
23वीं किस्त पाने के लिए अभी करें ये तैयारी
अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त बिना किसी परेशानी के सीधे खाते में आ जाए, तो अभी से अपनी सभी जानकारी अपडेट कर लें। आपका आधार कार्ड पीएम किसान पोर्टल से लिंक होना चाहिए। साथ ही बैंक खाते में DBT सुविधा चालू रहना जरूरी है। e-KYC और Land Seeding की प्रक्रिया पूरी करना भी अनिवार्य हो गया है। सरकार अब नियमों को सख्त कर रही है ताकि योजना का लाभ सिर्फ पात्र किसानों तक पहुंचे।
कब आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त?
PM Kisan 23rd Installment Kab Aayegi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जुलाई 2026 में जारी होने की संभावना है। पिछली यानी 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी। हालांकि, मोदी सरकार ने अभी तक 23वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है।
रुकी हुई किस्त पाने के लिए क्या करें किसान
सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प में अपना स्टेटस चेक करें।
-
वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
-
अगर e-KYC या Land Seeding के सामने ‘No’ लिखा दिखाई दे, तो उसे तुरंत अपडेट कराएं।
-
e-KYC ऑनलाइन या नजदीकी CSC सेंटर जाकर पूरा किया जा सकता है।
-
यह भी सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता सक्रिय हो और उसमें DBT सुविधा चालू हो।
-
समय-समय पर पोर्टल पर अपनी जानकारी चेक करते रहें, ताकि भविष्य में पेमेंट रुकने की समस्या न आए।
क्या एक साथ मिल सकती हैं दो किस्तें?
अगर आपकी पिछली किस्त किसी तकनीकी वजह से रुक गई थी और अब आपने सभी गलतियां सुधार ली हैं, तो राहत की बात यह है कि आपको पुरानी और नई दोनों किस्तों का पैसा एक साथ मिल सकता है। विभाग पात्रता की जांच के बाद बकाया राशि जारी कर देता है। इसलिए किसान समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट लेते रहें और अपनी जानकारी सही बनाए रखें।
ऐसे में किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट के लिए पीएम किसान की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे।