UPSSSC Lekhpal Admit Card 2026: यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा। आज आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार जो लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अब एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। एक बार जारी होने के बाद परीक्षार्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 2026 पूरे राज्य भर में 21 मई को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों के पास अपना एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है।

UP Lekhpal Admit Card 2026 कब आएगा?
उम्मीदवार जिसने प्रारंभिक यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा पास कर ली है और वे मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले है। जिनका एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से 4-5 दिन पहले जारी किया जाएगा। एक बार आधिकारिक वेबसाइट लिंक एक्टिव होने के बाद परीक्षार्थी अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के 44 जनपदों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7994 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
UP Lekhpal Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
यूपी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए कुल 366712 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उम्मीदवार वे नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप्स 1: UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप्स 2: होमपेज पर Important Announcement सेक्शन में “Exam Admit Card 2026 – Lekhpal” पर क्लिक करें।
स्टेप्स 3: अब एक लॉगिन पेज ओपन होगा जहां अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप्स 4: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।