CBSE Class 12 Result 2026 DigiLocker: 12वीं का रिजल्ट जल्द, DigiLocker पर दिखा 'Coming Soon', यहां से जानें कैसे डाउनलोड करें Marksheet

Last Updated: May 11, 2026, 15:26 IST

cbseresults.nic.in: CBSE 12th रिजल्ट 2026 आज घोषित होने की पूरी उम्मीद की जा रही है। 12वीं के रिजल्ट को लेकर डिजीलॉकर ने "Coming Soon” का बैनर अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र लेटेस्ट अपडेट के लिए वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर पर भी देखते रहें। साथ ही, रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, डिजीलॉकर, उमंग ऐप और SMS के ऑप्शन्स का उपयोग कर सकते हैं। 

CBSE Class 12 Result 2026 DigiLocker: 12वीं का रिजल्ट जल्द, DigiLocker पर दिखा 'Coming Soon', यहां से जानें कैसे डाउनलोड करें Marksheet
CBSE Class 12 Result 2026 DigiLocker: 12वीं का रिजल्ट जल्द, DigiLocker पर दिखा 'Coming Soon', यहां से जानें कैसे डाउनलोड करें Marksheet

CBSE Class 12 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं का इंतेजार अब खत्म होने वाला है। ऑफिशियल सूत्रों और DigiLocker के माध्यम से CBSE 12वीं के रिजल्ट की जानकारी हासिल हो रही है। साथ ही, DigiLocker पर 12वीं रिजल्ट को लेकर अपडेट हुए ‘Coming Soon’ स्टेटस जारी किया। इस अपडेट से यह साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि बोर्ड अब किसी भी समय 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। 

छात्र CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, छात्र SMS के साथ-साथ मोबाइल ऐप्स के जरिए भी देख रिजल्ट को देख पाएंगे। आज यानी 11 मई 2026 को कुछ मिनट पहले DigiLocker ने सोशल मीडिया पर 12वीं के रिजल्ट को लेकर ‘Coming Soon’ की अपडेट डाली है। यहां से देखें ऑफिशिय ट्वीट। 

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और हाइलाइट्स 

CBSE 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और हाइलाइट्स को जानने के लिए छात्र यहां दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट इंपोर्टेंट डेट्स
बोर्ड का नाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
कक्षा 12वीं (Senior Secondary)
रिजल्ट का स्टेटस जल्द होने वाला है जारी (Coming Soon)
ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in
अन्य माध्यम DigiLocker, UMANG App, SMS

Options for Checking CBSE 12th Result 2026: रिजल्ट चेक करने के ऑप्शन 

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर धीमा हो जाता है, जिसके कारण छात्र रिजल्ट नहीं देख पाते। छात्र यहां दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट कर सकते हैं। 

1. ऑफिशियल वेबसाइट 

  • ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
  • ‘CBSE Class 12 Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी फिल करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे डाउनलोड कर लें।

2. DigiLocker - डिजिटल मार्कशीट

डिजीलॉकर पर "Coming Soon" का बैनर लाइव हो चुका है। छात्र अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें और 'Education' सेक्शन में जाकर अपनी ओरिजिनल डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करें।

3. UMANG App

भारत सरकार के UMANG App पर भी नतीजे उपलब्ध होंगे। छात्र ऐप स्टोर से इसे डाउनलोड कर सीधे "CBSE" सर्च करके अपना स्कोर देख सकते हैं।

4. SMS के जरिए 

छात्र बिना इंटरनेट के अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए SMS का उपयोग कर सकते हैं। यहां से जानें कैसे कर सकते हैं SMS से रिजल्ट को डाउनलोड। 

  • अपने फोन में टाइप करें: cbse12 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर>
  • इसे 7738299899 पर भेज दें।

यहां भी पढ़े: JEE Advanced Admit Card 2026: IIT रूड़की ने जारी किया जेईई एडवांस्ड का एडमिट कार्ड, यहां से प्राप्त करें Direct Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 11, 2026, 15:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News