IPL इतिहास की सबसे तेज़ फिफ्टी इन दो भारतीयों के नाम, देखें रिकॉर्ड

Last Updated: May 11, 2026, 11:53 IST

IPL इतिहास की सबसे तेज़ फिफ्टी का रिकॉर्ड अब दो भारतीय बल्लेबाज़ों के नाम दर्ज है। यशस्वी जायसवाल के बाद इस लिस्ट में CSK के उर्विल पटेल का नाम दर्ज हो गया है, दोनों ने 13-13 गेंदों में फिफ्टी का स्कोर किया। जायसवाल ने 2023 में KKR के खिलाफ, जबकि उर्विल ने 2026 में LSG के खिलाफ यह कारनामा किया।

IPL इतिहास की सबसे तेज़ फिफ्टी
IPL इतिहास की सबसे तेज़ फिफ्टी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज़ उर्विल पटेल ने आईपीएल में ऐसा धमाका किया, जिसकी चर्चा हर क्रिकेट फैन की जुबान पर है। उर्विल ने अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी से सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर IPL इतिहास की सबसे तेज़ फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस मामले में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल की बराबरी की है।

उर्विल ने यह कारनामा 10 मई 2026 को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ चेपॉक में किया। शुरुआत से ही उन्होंने गेंदबाजों पर हमला बोल दिया और मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात कर दी। उनकी इस विस्फोटक पारी ने चेन्नई के फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

यशस्वी और उर्विल के नाम दर्ज बड़ा रिकॉर्ड

अब IPL इतिहास की सबसे तेज़ फिफ्टी का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से दो भारतीय बल्लेबाज़ों के नाम है,  यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और उर्विल पटेल (Urvil Patel) दोनों खिलाड़ियों ने सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने का रिकॉर्ड कायम किया है।

यशस्वी जायसवाल ने यह रिकॉर्ड IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बनाया था। उस मैच में उन्होंने पहले ही ओवर में 26 रन ठोककर विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था। उनकी यह पारी लंबे समय तक IPL की सबसे तेज़ फिफ्टी बनी रही।

14 गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी

IPL में कई बल्लेबाज़ों ने बेहद कम गेंदों में अर्धशतक बनाकर अपनी छाप छोड़ी है। 14 गेंदों में फिफ्टी लगाने वालों की सूची में ये बड़े नाम शामिल हैं:

  • केएल राहुल - पंजाब के लिए (2018)

  • पैट कमिंस - KKR के लिए (2022)

  • रोमारियो शेफर्ड - RCB के लिए (2025)

15 गेंदों में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज़

IPL में 15 गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची भी काफी दिलचस्प है। इसमें अनुभवी और युवा दोनों खिलाड़ी शामिल हैं:

  • निकोलस पूरन

  • सुनील नरेन

  • अभिषेक शर्मा

  • जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क

  • वैभव सूर्यवंशी

IPL इतिहास की सबसे तेज़ फिफ्टी:

आप यहां आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड देख सकते है- 

खिलाड़ी

टीम

गेंदें

बनाम 

सीजन

उर्विल पटेल

CSK

13

LSG

2026

यशस्वी जायसवाल

RR

13

KKR

2023

केएल राहुल

KXIP

14

DC

2018

पैट कमिंस

KKR

14

MI

2022

रोमारियो शेफर्ड

RCB

14

CSK

2025

यूसुफ पठान

KKR

15

SRH

2014

सुनील नरेन

KKR

15

RCB

2017

निकोलस पूरन

LSG

15

RCB

2023

जेक फ्रेजर-मैकगर्क

DC

15

SRH

2024

जेक फ्रेजर-मैकगर्क

DC

15

MI

2024

वैभव सूर्यवंशी

RR

15

CSK

2026

वैभव सूर्यवंशी

RR

15

RCB

2026

अभिषेक शर्मा

SRH

15

CSK

2026

वैभव सूर्यवंशी

RR

15

SRH

2026

युवराज सिंह का रिकॉर्ड आज भी कायम

हालांकि IPL में सबसे तेज़ फिफ्टी 13 गेंदों में बनी है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ अर्धशतक का रिकॉर्ड अब भी दिग्गज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के नाम दर्ज है। युवराज ने 2007 T20 World Cup में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। इसी मैच में उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर क्रिकेट इतिहास का सबसे यादगार पल बनाया था।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 11, 2026, 11:53 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News