UP lekhpal Syllabus 2026: यूपी लेखपाल नया परीक्षा पैटर्न, सिलेबस PDF डाउनलोड करें

Last Updated: May 11, 2026, 14:13 IST

UP lekhpal Syllabus 2026: यूपीएसएसएससी की ओर से यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 21 मई को होने जा रहा है। यह परीक्षा कुल 7994 रिक्त पदों के लिए आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, ऐसे में उनके लिए नए परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझना बहुत जरूरी है। UP lekhpal Syllabus 2026 PDF डाउनलोड कर आप अपनी तैयारी को मजबूत और प्रभावी बना सकते हैं। इसी के साथ Scoring System के बारे में भी आसानी से समझ सकते हैं। 

UP lekhpal Syllabus 2026 PDF
UP lekhpal Syllabus 2026 PDF

UP Lekhpal Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) यूपी लेखपाल परीक्षा 2026 का आयोजन 21 मई को करने जा रहा है। विज्ञापन संख्या 02-परीक्षा 2025 के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन सुबह 10 से 12 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी सही तरीके से पूरी कर लेना चाहिए। UP Lekhpal Syllabus 2026 में चार मुख्य विषय शामिल हैं जनरल हिंदी, मैथ्स, सामान्य ज्ञान और ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण समाज। इससे उम्मीदवारों को प्रश्न प्रकार और Scoring System समझने में मदद मिलेगी। 

उम्मीदवार अपनी योग्यताओं की संभावनाओं और परीक्षा को बेहतरीन तरीके से पास करने के लिए टॉपिक वाइज सिलेबस, एग्जाम पैटर्न को इस लेख के माध्यम से समझ सकते हैं।

UP Lekhpal Syllabus 2026: पाठ्यक्रम 

विज्ञापन संख्या 02-परीक्षा 2025 के तहत यूपी लेखपाल परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सिलेबस को समझना चाहिए। ताकि आप सही दिशा में आगे बढ़ सकें। यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 में 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर देने पर नंबर काट लिए जाएंगे। बुनियादी बातों को समझने के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के साथ तैयारी करना जरूरी हो जाता है। इससे आपकी तैयारी मजबूत होगी और आपको किस प्रश्न को हल करने के लिए कितना समय देना है, ये भी आप बखूबी समझ पाएंगे। UP Lekhpal Syllabus 2026 से जुड़ा जरूरी विवरण नीचे टेबल में देखें:

संगठन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पोस्ट नाम

लेखपाल

पदों की संख्या 

7994

चयन प्रक्रिया

मुख्य लिखित परीक्षा

प्रश्न प्रकार

वस्तुनिष्ठ प्रकार  (Objective Type)

प्रश्नों की संख्या

100

परीक्षा की अवधि

2 घंटे

निगेटिव मार्किंग

हां ¼ अंक 

UP Lekhpal Exam Pattern 2026: नया परीक्षा पैटर्न 

यूपी लेखपाल नए परीक्षा पैटर्न में गणित का भाग नहीं होगा। प्रश्नपत्र तीन भागों में विभाजित रहेगा। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। डिटेल एग्जाम पैटर्न समझने के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

भाग

विषय

प्रश्नों की संख्या

अंक

भाग 1

हिंदी

10

10

भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

5

5

भारतीय राजनीति एवं भारतीय संविधान

5

5

भारत और विश्व का भूगोल

5

5

भारतीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास

5

5

ग्रामीण समाज और विकास

5

5

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएँ

5

5

विज्ञान प्रौद्योगिकी

5

5

पर्यावरण पारिस्थितिकी और आपदा प्रबंधन

10

10

डेटा व्याख्या

10

10

भाग 2

Concepts of Computer & Information Technology (including contemporary technology)

(कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं और इस क्षेत्र में समकालीन तकनीकी विकास और नवाचार का ज्ञान)

15

15

भाग 3

General Information Related to the State of Uttar Pradesh

(उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी)

20

20

कुल

100

100

UP Lekhpal Exam Pattern 2026 PDF Download in Hindi

यूपी लेखपाल परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए Hindi और English में उपलब्ध पाठ्यक्रम की पीडीएफ फाइल यहां उपलब्ध करा दी गई है। इसमें परीक्षा में पूछे जा सकने वाले विषयवार विषयों की लिस्ट दी गई है। यह डॉक्यूमेंट आपका समय बचाएगा और आपको Practice करने में मदद करेगा। 

यूपी लेखपाल पाठ्यक्रम पीडीएफ 

पीडीएफ डाउनलोड करें 

 

Check: CTET September Notice 2026

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 11, 2026, 14:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News