FASTag खराब हो जाए तो Annual Pass का क्या होगा? जानिए बैलेंस ट्रांसफर करने का आसान तरीका

Last Updated: Jul 15, 2026, 19:07 IST

यदि आपका FASTag खराब हो गया है, तो आपको दोबारा एनुअल पास खरीदने की जरूरत नहीं होगी। नया FASTag जारी होने के बाद आपका एनुअल पास नए टैग पर ट्रांसफर किया जा सकता है।

FASTag खराब हो जाए तो क्या करें?
FASTag खराब हो जाए तो क्या करें?

यदि आपकी कार या किसी अन्य निजी वाहन पर लगा FASTag खराब हो जाए या टोल प्लाजा पर स्कैन न हो, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या उसमें मौजूद बैलेंस या एनुअल पास का पैसा बेकार हो जाएगा। अच्छी बात यह है कि ऐसा नहीं है। सही प्रक्रिया अपनाकर आप अपने एनुअल पास को नए FASTag पर ट्रांसफर करा सकते हैं। चलिए इस प्रक्रिया को सरल तरीके से समझते है।  

नया FASTag खरीदने पर फिर से 3075 रूपये देने होंगे? 

नहीं। यदि आपका FASTag खराब हो गया है, तो आपको दोबारा एनुअल पास खरीदने की जरूरत नहीं होगी। नया FASTag जारी होने के बाद आपका एनुअल पास नए टैग पर ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके लिए अपने FASTag जारी करने वाले बैंक या सेवा प्रदाता से संपर्क करना होगा। 

FASTag एनुअल पास क्या है? 

FASTag एनुअल पास निजी कार, जीप और वैन के लिए शुरू की गई एक प्रीपेड टोल सुविधा है। इसमें एक बार 3075 का पेमेंट करने पर तय शर्तों के अनुसार बार-बार टोल भुगतान की झंझट कम हो जाती है। इसे पुरे देश में 15 अगस्त 2025 से ही लागू कर दिया गया था।  

ध्यान रहे कि यह सुविधा केवल NHAI द्वारा संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग और नेशनल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर ही लागू होगी। स्टेट हाईवे या निजी टोल रोड पर यात्रा करने पर सामान्य टोल शुल्क देना होगा। 

एनुअल पास  कैसे करें एक्टिव?

एनुअल पास एक्टिव करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। 

  • सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपका FASTag एक्टिव है और वाहन की विंडशील्ड पर सही तरीके से लगा है।

  • इसके बाद Rajmarg Yatra App या NHAI एनुअल पास पोर्टल पर जाएं।

  • वहां एनुअल पास का विकल्प चुनें। 

  • 3075 रुपये का भुगतान करें।

  • पेमेंट होने के लगभग 2 घंटे के भीतर आपका एनुअल पास एक्टिव हो जाएगा।

  • एक्टिवेशन की पुष्टि SMS या ऐप के जरिए मिल जाएगी। 

FASTag खराब हो जाए तो क्या करें?

यदि आपका FASTag स्टिकर खराब हो गया है, फट गया है या टोल प्लाजा पर स्कैन नहीं हो रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप 1033 पर कॉल करके या annualpass@ihmcl.com पर मेल कर आसानी से अपने एनुअल पास को नए FASTag पर ट्रांसफर करवा सकते हैं। 

इसके लिए वाहन की RC, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आवश्यक KYC डाक्यूमेंट्स जमा करने पड़ सकते हैं। नया FASTag जारी होने के बाद आपका एनुअल पास उसी पर ट्रांसफर किया जा सकता है, जिससे आपको दोबारा एनुअल पास खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 15, 2026, 19:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News