UPSSSC OTR Registration 2026: यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए शुरू हुआ वन टाइम रजिस्ट्रेशन, यहां जानें जरूरी डिटेल्स

Last Updated: Jul 15, 2026, 23:56 IST

UPSSSC OTR Registration 2026: यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट एक नोटिस जारी जारी किया है। इस नोटिस में वन टाइम रजिस्ट्रेशन के जरिए आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने की बात कही गयी है। आप इससे जुड़ी डिटेल्स नीचे लेख से प्राप्त कर सकते हैं। 

UPSSSC OTR Registration 2026
UPSSSC OTR Registration 2026

UPSSSC OTR Registration 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर एक नोटिस जारी जारी किया है। नोटिस में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) और अन्य रिक्तियों से जुड़े आवेदन पत्र को भरने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के जरिए आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने की बात कही गयी है। आप नीचे लेख में शैक्षणिक योग्यता, पदों की जानकारी, चयन प्रक्रिया और पे-स्केल सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

इस नए ओटीआर सिस्टम के लिए किसी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है, बल्कि इसका मकसद उम्मीदवारों द्वारा सरकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करते समय हर बार सेम जानकारी भरने से बचाना है।  

यूपीएसएसएससी के लिए नया है ओटीआर सिस्टम 

हालांकि यूपीएसएसएससी (UPSSSC) प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ओटीआर (OTR) सिस्टम एकदम नया है, लेकिन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC), राज्य लोक सेवा आयोगों (State PSCs) और अन्य राज्य भर्ती बोर्डों की परीक्षाओं के लिए यह सिस्टम काफी समय से चल रहा है। 

ओटीआर सिस्टम क्या है? 

ओटीआर सिस्टम के तहत, उम्मीदवारों को केवल एक ही बार रजिस्ट्रेशन और अपनी पर्सनल डिटेल्स भरनी होगी। इसके बाद एक ओटीआर नंबर जेनरेट होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी। बस केवल ओटीआर नंबर फीड करना होगा। ओटीआर नंबर के लिए उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की वेरिफाई कराना होगा। इसके अलावा उन्हें अपना नाम, माता-पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ, कैटेगरी, एड्रेस और एजुकेशनल क्वालीफिकेशन सहित अन्य डिटेल्स देनी होंगी। उम्मीदवार को फोटो और सिग्नेचर भी अपलोड करने होंगे। 

रजिस्ट्रेशन के समय डिटेल्स ध्यान से चेक करें 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यूपीएसएसएससी में रजिस्ट्रेशन करते समय सभी जरूरी डिटेल्स को ध्यान से भरे और चेक करें क्योंकि एक बार ओटीआर नंबर जेनरेट होने के बाद इसे न तो बदला जा सकता है और न ही एडिट किया जा सकता है।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 15, 2026, 23:56 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News