Bihar Prosecution Officer Cut Off 2026: बिहार प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर संभावित कट-ऑफ लिस्ट देखें यहां

Last Updated: Jul 15, 2026, 18:33 IST

Bihar Prosecution Officer 2026 Cut Off: बीपीएससी द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2026 को प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर की परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लेख में नीचे अनुमानित कट-ऑफ देख सकते हैं। 

Bihar Prosecution Officer 2026 Cut Off
Bihar Prosecution Officer 2026 Cut Off

Bihar Prosecution Officer 2026 Cut Off: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर की परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की गई। पहली शिफ्ट में जनरल स्टडी और दूसरी शिफ्ट में लॉ का पेपर हुआ था। 

इस भर्ती परीक्षा के जरिए बीपीएससी 300 रिक्त पदों को भरना चाहता है। बीपीएससी पीओ कट-ऑफ मार्क्स सलेक्शन के प्रोसेस में अहम भूमिका निभाते हैं। ये मार्क्स एक्सपर्ट्स द्वारा पिछले कई सालों के ट्रेंड्स आधार पर तैयार किए जाते हैं। हम आपको नीचे लेख में बिहार प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर की संभावित कट-ऑफ लिस्ट के बारे में बताएंगे। 

Bihar Prosecution Officer 2026 Cut Off

बिहार प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार संभावित कट-ऑफ लिस्ट के जरिए चयन के अगले चरण का अनुमान लगा सकते हैं। बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर पदों के सलेक्शन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। आज प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रारंभिक परीक्षा में सफलतापूर्वक पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए संभावित कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं।  

कैटेगरी 

संभावित कट-ऑफ मार्क्स (200 में से)

जनरल 

130-135

महिला

120-125

ईडब्ल्यूएस 

75-82

एससी 

38-42

एसटी 

45-50

बीसी 

66-72

Bihar Prosecution Officer Cut Off (2020) 

बिहार प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर की पिछले कट-ऑफ लिस्ट के जरिए उम्मीदवार इस बार हुई प्रारंभिक परीक्षा में अपना एनालिसिस कर सकते हैं। आप साल 2020 की कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। 

कैटेगरी 

कट-ऑफ मार्क्स (200 में से)

जनरल

138.70

महिला

125.00

ईडब्ल्यूएस 

83.87

एससी 

48.50

एसटी 

52.00

बीसी

88.37

Bihar Prosecution Officer Cut Off को प्रभावित करने वाले कौन-कौन से हैं?

बिहार प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। बिहार प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर निर्धारित की जाती है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - बिहार प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर कट-ऑफ परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी। 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।

रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है।  रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है। 

उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 15, 2026, 18:33 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News