उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा पक्षी विहार, जहां मिलती है देश की 50 फीसदी पक्षियों की प्रजातियां
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पक्षी विहार मौजूद हैं, जहां स्थानीय पक्षियों से लेकर देसी-विदेशी पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। इस कड़ी में हम यूपी के सबसे बड़े पक्षी विहार के बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यहां अलग-अलग जिलों में पक्षी विहार मौजूद हैं, जिनमें लाख बहोसी पक्षी विहार पूरे यूपी में सबसे बड़ा पक्षी विहार है। यहां स्थानीय पक्षियों के साथ-साथ देशी-विदेशी कई प्रजातियां पाई जाती हैं। इस लेख में हम यूपी के इस पक्षी विहार के बारे में विस्तार से जानेंगे।
किस जिले में है लाख बहोसी पक्षी विहार
यूपी का लाख बहोसी पक्षी विहार कन्नौज जिले में मौजूद है। यह कन्नौज शहर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर इंदरगढ़ के पास है। यह अभयारण्य दो उथली झीलों, लाख और बहोसी को मिलाकर बना है। दरअसल, ये दोनों झीलें आपस में नहीं मिली हुई हैं, बल्कि एक-दूसरे से 6 किलोमीटर की दूरी पर हैं और एक रास्ते के जरिये एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।
कितना बड़ा है पक्षी विहार
लाख बहोसी पक्षी विहार करीब 80 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसमें ऊपरी और निचली गंगा नहर का हिस्सा भी शामिल है, जिससे यहां एक बड़ा तालाब बनता है और यह पक्षियों के लिए बहुत ही अनुकूल है।
पक्षी विहार में मौजूद प्रजातियां
आपको बता दें कि भारत में पाई जाने वाली पक्षियों की कुल 97 प्रजातियों में से अकेले 49 प्रजातियां सिर्फ लाख बहोसी पक्षी विहार में ही देखी जा सकती हैं। यहां नवंबर के बाद और मार्च से पहले तक साइबेरिया, यूरोप और सेंट्रल एशिया से 50,000 से अधिक पक्षी आते हैं। इनमें बार-हेडेड गीज, पिनेटल, बगुले, किंगफिशर और सारस क्रेन शामिल हैं। यही नहीं, यहां पर पक्षियों के अलावा नीलगाय, फिशिंग कैट और सियार भी पाए जाते हैं।
पक्षी प्रेमियों के लिए पसंदीदा जगह
लाख बहोसी पक्षी विहार पक्षी प्रेमियों के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पक्षी प्रेमी पहुंचते हैं। इस जगह पर घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से फरवरी के बीच होता है, जब बड़ी संख्या में पक्षियों को देखा जा सकता है।
यूपी में कुल कितने पक्षी विहार
यूपी में कुल 14 पक्षी विहार हैं। इसमें से एक सुरहा ताल पक्षी विहार, जिसे जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार भी कहा जाता है, इसे भारत का 100वां रामस्थल घोषित किया गया है। अब पूरे उत्तर प्रदेश में कुल रामसर स्थलों की संख्या 13 हो गई है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.