Uttarakhand BEd, MEd Answer Key 2026 OUT: उत्तराखंड बीएड और एमएड परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 20 अगस्त तक दर्ज करें ऑब्जेक्शन

Last Updated: Aug 18, 2026, 09:54 IST

Uttarakhand BEd, MEd Answer Key 2026 OUT: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा उत्तराखंड बीएड, एमएड परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपनी आंसर-की ssju.ac.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Uttarakhand BEd, MEd Answer Key 2026 डाउनलोड करें।
Uttarakhand BEd, MEd Answer Key 2026 डाउनलोड करें।

Uttarakhand BEd, MEd Answer Key 2026 OUT: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (SSJU), अल्मोड़ा ने संयुक्त राज्य स्तरीय बीएड/एमएड प्रवेश परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी 17 अगस्त को जारी कर दी है। यह प्रवेश परीक्षा 16 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

bed, med answer key notice

Uttarakhand BEd/MEd Answer Key 2026 PDF Link

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, बीएड/एमएड प्रवेश परीक्षा 2026 के प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजी ssju.ac.in पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में अपडेट कर दिया है।

Uttarakhand BEd Answer Key PDF Link

यहां क्लिक करें

Uttarakhand MEd Answer Key PDF Link

यहां क्लिक करें

20 अगस्त तक दर्ज कराएं आपत्ति

यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित अवधि में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। विश्वविद्यालय ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए 18 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक का समय दिया है। 

अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति के साथ संबंधित साक्ष्य और आपत्ति का पूरा विवरण विश्वविद्यालय की ई-मेल आईडी registrar@ssju.ac.in पर भेजना होगा। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

UK BEd/MEd Answer Key कैसे देखें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए उत्तर कुंजी देख और उसकी पीडीएफ डाउनलोड सकते हैं:

  1. सबसे पहले SSJU की आधिकारिक वेबसाइट ssju.ac.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर News सेक्शन में B.Ed/M.Ed Entrance Exam 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  4. उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान करें।

  5. आपत्ति होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर साक्ष्य सहित ई-मेल भेजें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 18, 2026, 09:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News