IAF Agniveer Musician Rally Admit Card 2026: भारतीय वायु सेना अग्निवीर म्यूजिशियन एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
IAF Agniveer Musician Rally Admit Card 2026: भारतीय वायु सेना ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अग्निवीर म्यूजिशियन रैली भर्ती की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IAF Agniveer Musician Rally Admit Card 2026: भारतीय वायु सेना ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर अग्निवीर म्यूजिशियन रैली भर्ती की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 31 अगस्त 2026 से 9 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होेने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अग्निवीर म्यूजिशियन की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
IAF Agniveer Musician Rally Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक
इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर म्यूजिशियन रैली भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स को पहले से तैयार रखें, ताकि टेक्निकल ग्लिच का सामना न करना पड़ें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
| इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर म्यूजिशियन रैली एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
IAF Agniveer Musician Rally Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
भारतीय वायु सेना अग्निवीर म्यूजिशियन रैली भर्ती के चयन मे फिजिकल फिटनेस टेस्ट और म्यूजिक प्रोफिशिएंसी टेस्ट (MPT) शामिल है। इसके बाद फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। सलेक्शन सभी चरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | भारतीय वायु सेना (IAF) |
| पद का नाम | अग्निवीर म्यूजिशियन |
| परीक्षा का नाम | अग्निवीर म्यूजिशियन रैली भर्ती परीक्षा |
| परीक्षा की तिथि | 31 अगस्त 2026 से 9 सितंबर 2026 के बीच आयोजित |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 18 अगस्त 2026 |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स | रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड |
| चयन के चरण | फिजिकल फिटनेस टेस्ट और म्यूजिक प्रोफिशिएंसी टेस्ट (MPT) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | indianairforce.nic.in |
IAF Agniveer Musician Rally Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
भारतीय वायु सेना अग्निवीर म्यूजिशियन का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले भारतीय की ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं।
-
IAF Agniveer Musician Rally Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
एडमिट कार्ड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
-
एडमिट कार्ड की एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं।
IAF Agniveer Musician Rally Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
भारतीय वायु सेना अग्निवीर म्यूजिशियन एडमिट कार्ड में आप ये डिेटेल्स चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार नाम
-
माता-पिता का नाम
-
उम्मीदवार की जन्म तिथि
-
पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
-
रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी
-
रोल नंबर
-
भर्ती रैली की तारीख
-
रिपोर्टिंग टाइम
-
रैली वेन्यू/सेंटर का पूरा पता
-
शिफ्ट या बैच की जानकारी
-
निर्देश और दिशा-निर्देश
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.