AIBE XXII Registration 2026: लॉ ग्रेजुएट्स के लिए कल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें शेड्यूल, फीस और पाएं Direct Link
AIBE 22 Registration 2026: एआईबीई 22 के एग्जाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी 19 अगस्त 2026 से शुरू होने वाले है। छात्र 28 अक्टूबर 2026 तक फीस के साथ अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा कर लें। साथ ही, एग्जाम से जुड़ी नोटिफिकेशन के लिए छात्र नीचे दिए गए नोटिस को देखें।
Bar Council of India AIBE 22 Exam 2026: वकालत के लॉ ग्रेजुएट्स करने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी की गई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XXII) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस की प्रक्रिया कल यानी 19 अगस्त 2026 से सभी छात्रों के लिए शुरू की जा रही है।
जिन छात्रों ने 3 साल या 5 साल एलएलबी (LLB) की डिग्री पूरी कर ली है, उन सभी छात्रों को भारत की अदालतों में प्रैक्टिस करने के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' (CoP) पाना होगा, जिसके लिए छात्रों को इस एग्जाम में पास होना जरूरी है। छात्र इस एग्जाम में शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरें। साथ ही, यह प्रक्रिया केवल 27 अक्टूबर 2026 तक ही जारी रहेगी।
AIBE 22 Registration 2026: Eligibility Criteria
AIBE XXII 2026 के इस एग्जाम में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जारी किए गए है, जो छात्रों को इसमें हिस्सा लेने में मदद करेंगे।
- शैक्षणिक योग्यता: बीसीआई (BCI) से मान्यता प्राप्त कॉलेज से 3 साल या 5 साल की LLB डिग्री होनी चाहिए।
- फाइनल ईयर स्टूडेंट्स: सुप्रीम कोर्ट और BCI के निर्देशों के अनुसार, बिना किसी बैकलाग के फाइनल इयर में पढ़ रहे छात्र भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- स्टेट बार काउंसिल में एनरोलमेंट: रजिस्ट्रेशन का हिस्सा बनने के लिए छात्रों के पास राज्य बार काउंसिल का प्रोविजनल एनरोलमेंट होना जरूरी है।
- आयु सीमा व अटेम्प्ट की सीमा: एग्जाम में बैठने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा तय नहीं है। साथ ही, प्रयासों की संख्या (Number of attempts) पर भी कोई लिमिट सेट नहीं की गई है।
AIBE XXII (22) 2026 से जुड़ा इंपॉर्टेंट शेड्यूल क्या है?
AIBE 22, 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। साथ ही, छात्रों को इस टेबल के माध्यम से फीस जमा करने की लास्ट डेट के साथ करेक्श विंड़ो की लास्ट डेट तक की जानकारी दी गई है।
| इवेंट | इंपॉर्टेंट डेट्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की स्टार्टिंग डेट | 19 अगस्त 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 27 अक्टूबर 2026 |
| फीस भुगतान की लास्ट डेट | 28 अक्टूबर 2026 |
| फॉर्म के लिए करेक्शन विंड़ो | 30 अक्टूबर 2026 तक |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 14 नवंबर 2026 |
| AIBE 22 एग्जाम डेट | 29 नवंबर 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की डेट | 7 से 10 जनवरी 2026 |
AIBE 22 Registration and Exam 2026 Official Notice - यहां पढ़े
Application Fee for AIBE XXII 2026 Registration
- सामान्य / ओबीसी (General/OBC): 3,500
- एससी / एसटी (SC/ST/PwD): 2,500
- विकलाग छात्रों के लिए: 2500 और 60 रुपये बैंक में जमा करवाने है।
AIBE 22 Application Form 2026: Steps To Apply
AIBE 22 रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2026 सभी छात्रों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाएगा। छात्र इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके फिल कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘AIBE XXII Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, छात्र बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, स्टेट बार एनरोलमेंट नंबर को फिल करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को करें।
- डिटेल्स फिल करने के बाद छात्र पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और एनरोलमेंट सर्टिफिकेट की स्कैन्ड कॉपी को अपलोड करें।
- फिर, कैटेगरी के अनुसार अपनी फीस को जमा करें।
- फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
AIBE 22 रजिस्ट्रेशन के लिए इपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स
AIBE XXI के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में हिस्सा लेने वाले छात्रों को इन निम्नलिखित इपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखना होगा। छात्र यहां नीचे दी गई लिस्ट से जानें:
1. मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट
2. इंटरमीडिएटया डिप्लोमा सर्टिफिकेट
3. 3 साल और 5 साल LLB सर्टिफिकेट
4. पासपोर्ट साइज फोटो
5. सिग्नेचर
6. एनरोलमेंट सर्टिफिकेट और एडवोकेट आईडी
साल में कितनी बार एग्जाम आयोजित किए जाते है?
BCI द्वारा ये एग्जाम का आयोजन साल में दो बार करवाया जाता है। एग्जाम को क्वालीफाई करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी को पास होने के लिए 45%, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी को 40% मार्क्स हासिल करने होंगे।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.