EMRS Tier 2 Result 2026: ईएमआरएस टियर-2 रिजल्ट nests.tribal.gov.in पर जल्द, ऐसे कर सकेंगे चेक

Last Updated: Aug 18, 2026, 12:00 IST

EMRS Tier 2 Result 2026: नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) जल्द ही ईएमआरएस टियर-2 रिजल्ट 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर घोषित करने वाला है। विज्ञापन संख्या ESSE-2025 के तहत कुल 7267 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। 

EMRS Tier 2 Result 2026 चेक करें।
EMRS Tier 2 Result 2026 चेक करें।

EMRS Tier 2 Result 2026: नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) जल्द ही ईएमआरएस टियर-2 रिजल्ट जारी कर सकती है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर उपलब्ध होगा। 22 से 25 मार्च 2026 के बीच टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे। 

उम्मीदवार परिणाम PDF में अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट और चयन की स्थिति चेक कर सकते हैं। इस लेख में रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है। 

EMRS रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) जल्द ही EMRS टियर-2 रिजल्ट घोषित करने वाला है।टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती से संबंधित मुख्य विवरणों के लिए आप नीचे दी गई तालिका देखें।

परीक्षा का नाम

EMRS स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (ESSE) 2025-26

आयोजक संस्थान का नाम

नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS)

शामिल पद

TGT, PGT, प्रिंसिपल, हॉस्टल वार्डन, JSA, लैब अटेंडेंट

Tier 2 परीक्षा की तारीख

22 मार्च से 25 मार्च 2026

प्रोविजनल आंसर की जारी होने की तारीख

13 मई 2026

रिजल्ट तिथि

अगस्त 2026

आधिकारिक वेबसाइट

nests.tribal.gov.in

EMRS Tier 2 Result 2026 कब आएगा?

ईएमआरएस टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट अब अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि ईएमआरएस टियर-2 का रिजल्ट अगस्त 2026 के इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

EMRS ESSE-2025 भर्ती अभियान के तहत कुल 7,267 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें TGT, PGT, प्रिंसिपल, हॉस्टल वार्डन, लैब अटेंडेंट और अकाउंटेंट सहित कई टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद शामिल हैं।

EMRS Tier 2 Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से EMRS Tier 2 Result 2026 को डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले NESTS की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर EMRS/ESSE-2025 Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  4. PDF डाउनलोड करके अपने फोन में सेव करें।

  5. अब अपना रोल नंबर सर्च करें।

  6. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

EMRS Tier 2 Result 2026 Direct Link कहां मिलेगा?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को NESTS की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका डायरेक्ट लिंक मिलेगा। उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही EMRS Tier 2 Final Result 2026 डाउनलोड करें और किसी अन्य अनधिकृत (Unauthorized) वेबसाइट पर अपनी जानकारी शेयर न करें।

टियर 2 रिजल्ट के बाद क्या होगा?

टियर 2 में सफल उम्मीदवारों को पद के अनुसार आगे की चयन प्रक्रिया (स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इंटरव्यू ) में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद NESTS की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 18, 2026, 12:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News