UPSSSC VDO Cut off 2026: यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी जनरल, एससी, एसटी कैटेगरी वाइज कट ऑफ जारी
UPSSSC VDO Cut off 2026: यूपीएसएसएससी ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 2026 की कट ऑफ जारी की है। आयोग ने वीपीओ के लिए कुल 1468 उम्मीदवारों का चयन किया है। श्रेणीवार कट ऑफ लिस्ट आगे लेख में देखें।
UPSSSC VDO Cut off 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 17 अगस्त को ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी किया है। परिणामों के साथ आयोग ने श्रेणीवार कट ऑफ लिस्ट भी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी की है। वीपीओ भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल, 2025 को किया गया था। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आयोग द्वारा शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की लिस्ट 6 मई, 2025 को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई थी।
UPSSSC VPO Cut off 2026 Marks: कट ऑफ
विज्ञापन संख्या 1 परीक्षा/2023 के तहत ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO) परिणाम के साथ कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। जनरल से आरक्षित श्रेणी तक रिक्त पदों के साथ चयनित उम्मीदवारों की संख्या निम्नलिखित है:
| UPSSSC VDO Cut off 2026 Marks | |
| कैटेगरी | चयनित उम्मीदवारों की संख्या |
| जनरल | 849 |
| अनुसूचित जाति | 356 |
| अनुसूचित जनजाति | 07 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 139 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 117 |
| शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की संख्या | 1468 |
UPSSSC VDO Cut off 2026: कट ऑफ मार्क्स
विज्ञापन संख्या 1 परीक्षा/2023 ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए कुल 1468 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। मुख्य लिखित परीक्षा के अंकों और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर आयोग ने कुल 1468 कैंडिडेट को सिलेक्ट किया है और उनकी श्रेणीवार कट ऑफ लिस्ट भी जारी की है।
चयनित उम्मीदवारों की श्रेणीवार कट ऑफ लिस्ट निम्नलिखित है:
| वर्ग | कट ऑफ मार्क्स | अंतिम चयनित उम्मीदवार की जन्मतिथि |
| अनारक्षित (UR) | 68.25 | 08.07.1991 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 57.75 | 10.03.2002 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 54.50 | 24.12.1999 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 68.25 | 08.05.1992 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 65.75 | 28.10.1992 |
| स्वतंत्रता सेनानी का आश्रित | 60 | 24.03.1994 |
| दिव्यांगजन (LV) | 57 | 16.07.1997 |
| दिव्यांगजन (HH) | 48 | 26.07.1992 |
| महिला | 60.25 | 31.07.2002 |
| पूर्व सैनिक | 55.50 | 07.04.1986 |
सिलेक्ट लिस्ट जारी होने के बाद क्या होगा?
जिन उम्मीदवारों के नाम अंतिम परिणाम सूची में शामिल हैं, अनंतिम रूप से चयनित 96 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे:
सत्यापन के लिए सभी मूल प्रमाण पत्र और प्रशंसा पत्र तैयार रखें। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और ज्वाइनिंग प्रक्रिया से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से यूपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.