3AC और 3E कोच में क्या होता है अंतर? किसका किराया है कम, टिकट बुकिंग से पहले जान लें बेहतर विकल्प

Last Updated: Aug 18, 2026, 11:30 IST

3AC रेलवे का स्टैंडर्ड AC 3-टियर कोच है। इसमें यात्रियों को बैठने, सोने और सामान रखने के लिए अपेक्षाकृत ज्यादा जगह मिलती है। वहीं 3E को कम किराए में AC सफर कराने के लिए बनाया गया है। 

3AC या 3E किसका किराया होता है अधिक
3AC या 3E किसका किराया होता है अधिक

ट्रेन की टिकट बुक करते समय यदि आपके सामने 3AC और 3E दोनों ऑप्शन हों, तो कंफ्यूज होना स्वाभाविक है। दोनों में AC की सुविधा मिलती है, लेकिन आराम, जगह और किराए में फर्क है। सही बात कहें तो थोड़े ज्यादा पैसे खर्च कर सकते हैं तो 3AC ज्यादा comfortable है, जबकि पैसा बचाना है तो 3E समझदारी वाला ऑप्शन है। 

3AC और 3E आखिर हैं क्या? 

3AC (Third AC) रेलवे का स्टैंडर्ड AC 3-टियर कोच है। इसमें यात्रियों को बैठने, सोने और सामान रखने के लिए अपेक्षाकृत ज्यादा जगह मिलती है। 

वहीं 3E (AC 3-टियर  Economy) को कम किराए में AC सफर उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है। इसमें एक कोच में ज्यादा यात्रियों के लिए सीट की व्यवस्था की जाती हैं।

यानी आसान भाषा में कहें तो 3AC ज्यादा जगह के साथ आरामदायक होता है वहीं 3E कम किराया और ज्यादा सीट होती है। 

सीटों की संख्या में होता है कितना अंतर 

आमतौर पर एक 3AC कोच में करीब 72 सीट होती हैं, जबकि 3E में करीब 81-83 सीट हो सकती हैं। इसका मतलब साफ है कि 3E में ज्यादा लोग सफर करते हैं, इसलिए जगह थोड़ी कम महसूस हो सकती है। 

3AC में लोअर, मिडिल और अपर बर्थ के साथ साइड लोअर और साइड अपर बर्थ होती हैं। वहीं 3E के कुछ लेआउट्स में साइड मिडिल जैसी अतिरिक्त सीट भी देखने को मिल सकती है।  

यात्रियों के लिए कौन-सा कोच बेहतर 

अगर सफर लंबा है और पूरी रात ट्रेन में बितानी है, तो 3AC ज्यादा आरामदायक महसूस हो सकता है।  

खासकर अगर आप लंबे हैं, फैमिली के साथ हैं या कम स्पेस में असहज महसूस करते हैं, तो 3AC पर थोड़ा अधिक खर्च करना आपको बेहतर लग सकता है। लेकिन बजट में मामले में 3E खराब नहीं है।  

3AC या 3E किसका किराया होता है अधिक  

सामान्य रूप से 3AC का किराया 3E से अधिक होता है, यानी किराया यात्रा दूरी, सुविधा और दूसरे रेलवे चार्ज के आधार पर बदल जाता है, ऐसे में टिकट बुकिंग के समय कैटेगरी को ध्यान से चुने। 

आप यहां दोनों कोच के अंतर को देख सकते है

आपकी जरूरत

बेहतर विकल्प

ज्यादा आराम

3AC

ज्यादा space

3AC

बेहतर प्राइवेसी 

3AC

कम बजट

3E

तो आखिर कौन-सा विकल्प है बेहतर?

अगर थोड़ा ज्यादा खर्च करने में दिक्कत नहीं है, तो 3AC चुनना बेहतर रहेगा। लंबी यात्रा में एक्स्ट्रा कम्फर्ट की कीमत वसूल हो सकती है। लेकिन अगर बजट मायने करता है तो 3E को नजरअंदाज करने की जरूरत नहीं। AC का फायदा लेते हुए आप कुछ पैसे बचा सकते हैं।

अगली बार टिकट बुक करते समय सिर्फ किराया मत देखिए यात्रा कितनी लंबी है और आपके लिए आराम कितना जरूरी है, ये भी जरूर सोचिए।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 18, 2026, 11:30 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News