UP Kisan Karj Mafi Yojana 2026: यूपी के किसानों का इतने रुपये तक का कर्ज होगा माफ? किसे मिलेगा लाभ, जानें
यूपी किसान ऋण माफी योजना के तहत पात्र किसानों के कृषि ऋण पर 1 लाख रुपये तक की कर्जमाफी का प्रावधान है। हालांकि, हर किसान का मामला उसकी पात्रता, ऋण खाते और योजना की लागू शर्तों के आधार पर तय होता है। योजना से जुड़ी पूरी डिटेल्स आप यहां देख सकते है.
खेती करना आज के दौर में चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। कभी मौसम साथ नहीं देता, तो कभी फसल की सही कीमत नहीं मिलती। ऊपर से यदि किसान पर बैंक का कर्ज हो, तो परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए राहत देने वाली पहल रही है। इस योजना के तहत पात्र किसानों के कृषि ऋण पर ₹1 लाख तक की कर्जमाफी का प्रावधान किया गया था।
यदि आप भी यूपी के किसान हैं और जानना चाहते हैं कि कर्जमाफी का लाभ किसे मिलेगा, पात्रता क्या है, कौन से दस्तावेज चाहिए और लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें, तो पूरी जानकारी आप यहां देख सकते है।
क्या है यूपी किसान कर्ज माफी योजना?
उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को कर्ज के बोझ से राहत देने के लिए यूपी किसान ऋण मोचन योजना की शुरुआत वर्ष 2017 में की थी। इसका उद्देश्य खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों को राहत देना था।
किन किसानों को मिल सकता है फायदा?
योजना के तहत पात्र किसानों को कृषि ऋण में राहत दी जाती है। प्रमुख शर्तों में शामिल हैं:
-किसान उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी हो।
-किसान छोटे या सीमांत किसान की श्रेणी में आता हो।
-किसान के पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक जमीन हो।
-ऋण किसी अनुसूचित बैंक, सहकारी बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से लिया गया हो।
-संबंधित ऋण 31 मार्च 2016 तक बकाया होना चाहिए।
-किसान की आधार और KYC संबंधी जानकारी अपडेट होनी चाहिए।
-अन्य निर्धारित सरकारी योजना संबंधी डिफॉल्टर शर्तें लागू हो सकती हैं।
कितने रुपये तक का कर्ज होगा माफ?
योजना के तहत पात्र छोटे और सीमांत किसानों के कृषि ऋण पर 1 लाख रुपये तक की कर्जमाफी का प्रावधान है। हालांकि, हर किसान का मामला उसकी पात्रता, ऋण खाते और योजना की लागू शर्तों के आधार पर तय होता है।
आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?
किसानों को आवेदन या सत्यापन के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है:
-
आधार कार्ड
-
खसरा-खतौनी / भूमि रिकॉर्ड
-
बैंक लोन अकाउंट की डिटेल्स
-
बैंक पासबुक
-
यूपी का निवास प्रमाण पत्र
-
पासपोर्ट साइज फोटो
किसान कर्ज माफी के लिए आवेदन कैसे करें?
योजना से जुड़ी प्रक्रिया के लिए किसान आधिकारिक पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।
-
सबसे पहले किसान ऋण मोचन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
-
‘नया पंजीकरण’ विकल्प पर क्लिक करें।
-
आधार, बैंक लोन अकाउंट और खसरा-खतौनी से जुड़ी जानकारी भरें।
-
OTP के जरिए सत्यापन करें।
-
आवेदन सबमिट करें।
-
इसके बाद संबंधित विभाग/जिला स्तर पर दस्तावेजों और जानकारी का सत्यापन किया जाता है।
-
पात्र पाए जाने पर नियमानुसार कर्जमाफी का लाभ दिया जाता है।
कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
यदि आपने आवेदन किया है या यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम कर्जमाफी लिस्ट में है या नहीं, तो ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते है।
-
योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
-
‘ऋण मोचन की स्थिति देखें’ विकल्प चुनें।
-
अपना जिला और बैंक शाखा चुनें।
-
KCC नंबर और आधार नंबर जैसी मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
-
अब स्क्रीन पर आपके ऋण की कर्जमाफी स्थिति और उपलब्ध होने पर संबंधित प्रमाणपत्र की जानकारी दिखाई दे सकती है।
किसानों के लिए जरूरी बात
कर्जमाफी का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो योजना की पात्रता और निर्धारित शर्तों को पूरा करते हैं। इसलिए किसी भी अनधिकृत वेबसाइट पर भरोसा करने के बजाय योजना की जानकारी आधिकारिक पोर्टल और अपने बैंक से जरूर सत्यापित करें।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.