UP Home Guard Result 2026: कब आएगा यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां जानें सभी जरूरी अपडेट
UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी होमगार्ड रिजल्ट कब आएगा?, डाउनलोड प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी उम्मीदवार इस लेख में देख सकते हैं।
UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवार अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर यह है कि यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के ज़रिए होम गार्ड के कुल 41,424 पद भरे जाएंगे।
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद भर्ती बोर्ड ने 7 मई 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और उम्मीदवारों को 10 मई 2026 तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
UP Home Guard Result 2026-हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 25 से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित की थी। यह परीक्षा राज्य के 74 जिलों में 41,424 पदों के लिए हुई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थी यूपी होम गार्ड परिणाम 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती का नाम | यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 |
| भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| कुल पद | 41,424 |
| परीक्षा तिथि | 25 से 27 अप्रैल 2026 |
| प्रोविजनल आंसर की | 7 मई 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 10 मई 2026 |
| रिजल्ट तिथि | जून 2026 का अंतिम सप्ताह |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
| अगला चरण | फिजिकल टेस्ट (PET) |
यूपी होम गार्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?
फिलहाल यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 के रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि, भर्ती प्रक्रिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के आधार पर उम्मीद की जा रही है कि परिणाम जून 2026 महीने के लास्ट तक जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल साइट से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
कहां जारी होगा UP Home Guard Result 2026?
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसी वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगा जिसने परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों का विवरण उल्लिखित होगा।
UP Home Guard Result 2026 कैसे चेक करें?
परीक्षार्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना यूपी होम गार्ड रिजल्ट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होम पेज पर UP Home Guard Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?
रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, प्राप्त अंक और चयन की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां उल्लिखित होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी विवरणों को अवश्य चेक करें।
रिजल्ट के बाद होगा फिजिकल टेस्ट
यूपी होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में फिजिकल टेस्ट (PET) देना होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को अभी से दौड़ और फिटनेस की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ना होगा। तय समय में दौड़ पूरी करने वाले उम्मीदवार ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.