UGC NET Admit Card 2026 OUT: इस Direct Link से डाउनलोड करें यूजीसी नेट जून हॉल टिकट PDF
UGC NET Admit Card 2026 OUT: यूजीसी नेट जून 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून 2026 को किया जाएगा।
UGC NET Admit Card 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 17 जून 2026 को यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देशों को चेक कर लें।
UGC NET Admit Card PDF Download Link
NTA ने UGC NET जून 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है और डाउनलोड लिंक भी एक्टिव हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
यहां क्लिक करें-UGC NET Admit Card 2026 Link
NTA UGC NET Exam Schedule 2026: परीक्षा शिफ्ट और समय
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026 शिफ्ट और समय के बारे में पूरी जानकारी देख सकते हैं।


UGC NET June Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
फिर वेबसाइट के होमपेज पर "UGC NET June 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
-
नीचे लिखेSubmit बटन पर क्लिक करें।
-
आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
UGC NET 2026 हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत NTA से संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी है?
अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस लेकर जाना होगा। बिना हॉल टिकट के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.