UPSC Recruitment 2026: 400 से अधिक पदों पर भर्ती, 1 लाख से ज्यादा सैलरी और बिना परीक्षा के सिलेक्शन

Last Updated: Jun 17, 2026, 12:07 IST

UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी ने 400 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसमें केंद्रीय सरकार के अलग - अलग मंत्रालयों और विभागों में भर्तियां की जाएंगी। 

UPSC Recruitment 2026
UPSC Recruitment 2026

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से केंद्रीय सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सीधी भर्ती निकाली है। इसमें 400 से अधिक पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 जुलाई, 2026 शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। 

UPSC Recruitment 2026 Notification: ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों में 98 अलग - अलग पदों पर 400 से अधिक पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन (ORA) पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यूपीएससी भर्ती 2026 अधिसूचना में तकनीकी, वैज्ञानिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और चिकित्सा क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध हैं। 

UPSC Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव संबंधी आवश्यकताएं और पदों के लिए आयु सीमा को समझने के लिए आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए। भर्ती से संबंधित जरूरी हाइलाइट्स आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

पद का नाम 

विभिन्न मंत्रालय एवं विभागों में भर्ती

कुल पदों की संख्या 

98 पदों पर 400 से अधिक 

आवेदन शुरू होने की तिथि 

13 जून से 3 जुलाई, 2026 (शाम 6 बजे) 

एप्लिकेशन मोड 

ऑनलाइन (ORA) पोर्टल 

आयु सीमा 

सरकारी नियमों के अनुसार छूट 

सैलरी 

लेवल 7 से 17 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsc.gov.in या  upsconline.nic.in 

UPSC Direct Recruitment 2026 kya hai?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सीधी भर्ती 2026 के तहत मंत्रालयों में विशेषज्ञ और तकनीकी पदों को बिना किसी लिखित प्रतियोगी परीक्षा के भरा जाता है। उम्मीदवारों का चयन बिना किसी प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के किया जाता है। शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाता है। यूपीएससी की सीधी भर्ती 2026 इंजीनियरों, डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, वकीलों, शिक्षकों और प्रशासकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। 

UPSC Recruitment 2026 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन करने के सिंपल स्टेप

यूपीएससी सीधी भर्ती 2026 के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, OTR पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब मोबाइल नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें। 

स्टेप 4 अपने मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 5 आप फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। 

UPSC Recruitment 2026 Pay Scale: वेतनमान

यूपीएससी सीधी भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों का वेतनमान 7वें केंद्रीय वेतन पर निर्धारित है। पद के अनुसार, वेतन स्तर 7 लगभग 44,900 रुपये प्रति माह मूल वेतन से लेकर 14 वरिष्ठ शैक्षणिक और विशेषज्ञ पदों के लिए 1,44,200 रुपये प्रति माह मूल वेतन तक है। मूल वेतन के अतिरिक्त, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मानव संसाधन अवकाश भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता और अन्य भत्ते मिलते हैं।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 17, 2026, 12:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News