SP VS DSP: जानें एसपी और डीएसपी की फुल फोर्म, पावर, रैंक और सैलरी

Last Updated: Nov 26, 2025, 11:22 IST

SP VS DSP: क्या आप भी एसपी और डीएसपी  जैसे पुलिस पदों को लेकर अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। भारत की पुलिस प्रणाली में कई पद शामिल हैं और उनमें से दो सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले पद एसपी और डीएसपी हैं। जिनके नाम लगभग मिलते-जुलते हैं, काम भी करीब-करीब एक जैसे लगते हैं और दोनों ही जिला प्रशासन व कानून-व्यवस्था का बड़ा हिस्सा संभालते हैं। आगे लेख में जानें दोनों के बीच का स्पष्ट अंतर, रैंक और सैलरी।

SP VS DSP Who is more powerful
SP VS DSP Who is more powerful

SP VS DSP in Hindi: आज के समय में जब पुलिस भर्ती परीक्षाओं में रैंक स्ट्रक्चर, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक भूमिकाओं पर आधारित सवाल अधिक पूछे जाते हैं, तो एसपी और डीएसपी का स्पष्ट ज्ञान आपकी तैयारी को अधिक मजबूत बना सकता है। ये दोनों पद न केवल प्रतिष्ठित हैं बल्कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में इनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। इस लेख में हम सरल और उदाहरणों के साथ जानेंगे कि एसपी और डीएसपी में असल अंतर क्या है कौन किसके अधीन काम करता है, कैसे बनते हैं, उनकी सैलरी, पावर और रैंक स्ट्रक्चर क्या होता है। यदि आप सरकारी नौकरी, यूपीएससी, एसएससी, राज्य पीसीएस या पुलिस भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। अगर आप इन दोनों में से किसी भी पद के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो इनके बीच का अंतर समझना आपके लिए बेहद जरूरी है। इस लेख को पढ़ने के बाद आपका कंफ्यूजन हमेशा के लिए दूर हो जाएगा, और आप समझ पाएंगे कि पुलिस विभाग में कौन-सा पद क्या भूमिका निभाता है।

SP VS DSP full form: एसपी और डिएसपी की फुल फोर्म क्या है?

भारतीय पुलस प्रणाली में कई पद शामिल हैं, उन्हीं में से दो पद एसपी और डीएसपी के हैं। दोनों ही जिला प्रशासन व कानून-व्यवस्था का बड़ा हिस्सा संभालने का काम करते हैं। एसपी जिसे हिंदी में पुलिस अधिक्षक (Superintendent of Police) और डीएसपी को पुलिस उपाधीक्षक या उप पुलिस अधीक्षक (Deputy Superintendent of Police) कहा जाता है। 

SP VS DSP Rank: एसपी और डीएसपी की रैंक क्या होती है?

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का चयन राज्य लोक सेवा आयोग के जरिए किया जाता है। राज्य पुलिस सेवा एक प्रतिष्ठित नौकरी में से एक है। पीसीएस अधिकारियों को डीएसपी के पद पर नियुक्त किया जाता है। इन दोनों पदों को स्पष्ट रूप से समझने के लिए निम्नलिखित क्रम देखें:

पुलिस रैंक

पूरा नाम

डीजी

पुलिस महानिदेशक

डीडीजी

पुलिस उप महानिदेशक

एडीजी

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

आईजी/एसीपी

पुलिस महानिरीक्षक/अतिरिक्त पुलिस आयुक्त

डीआईजी

पुलिस उपमहानिरीक्षक

एडीआईजी

अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक

एसएसपी/डीसीपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपायुक्त    

एसपी/एडीसीपी

पुलिस अधीक्षक/अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त

एएसपी 

अपर पुलिस अधीक्षक 

डीएसपी या उप पुलिस अधीक्षक

पुलिस उपाधीक्षक 

पीआई

पुलिस निरीक्षक

एपीआई

सहायक पुलिस निरीक्षक

एसआई

उप-निरीक्षक

SP VS DSP Power: एसपी और डीएसपी की पावर क्या हैं?

एसपी को एक जिले का प्रमुख माना जाता है, जबकि डीएसपी जिले में पुलिस कार्यों का संचालन, जांच और विशेष यूनिट्स की कमान संभालने का काम करते हैं। लेकिन इनके चयन प्रक्रिया, प्रमोशन, जिम्मेदारियों और अधिकारों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। नीचे दिए गए टेबल से समझें दोनों के बीच स्पष्ट अंतर:

पद 

पावर 

एसपी 

जिला स्तर पर पुलिस विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी होता है। इन का काम किसी भी जिले में कानून व्यवस्था और शांति बनाकर रखना होता है।

डीएसपी 

यह एसपी के अधीन काम करता है और पुलिस विभाग के सभी कार्यों की देखरेख करता है। अपराध से निपटने और अपराधियों को पकड़ने के लिए नए तरीके विकसित करना।

SP VS DSP Difference: एसपी और डीएसपी में क्या अंतर है?

SP aur DSP mein kya antar hai:एसपी और डीएसपी दोनों ही पुलिस व्यवस्था के महत्वपूर्ण पदों में से हैं, लेकिन दोनों की भूमिका, जिम्मेदारी और चयन प्रक्रिया में स्पष्ट अंतर है। डीएसपी को गजेटेड अधिकारी माना जाता है जो आमतौर पर राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चुने जाते हैं, जबकि एसपी एक जिले का पुलिस प्रमुख होता है और यह यूपीएससी के माध्यम से चयनित आईपीएस अधिकारी या प्रमोशन से बने अधिकारी हो सकते हैं। एसपी की पावर, अधिकार और जिम्मेदारी डीएसपी की तुलना में अधिक होते हैं। 

SP VS DSP Salary: एसपी और डीएसपी की सैलरी कितनी होती है?

एसपी और डीएसपी की सैलरी में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। जिसमें एसपी की बेसिक सैलरी लगभग 78,000 रुपये और डीएसपी की बेसिक सैलरी लगभग 73,915 रुपये तक हो सकती है। अन्य भत्तों को मिलाकर सैलरी 1 लाख तक पहुंच सकती है। दोनों नौकरियों में मिलने वाली सुविधाएं निम्निलिखित हैं:

  • सरकारी आवास

  • सरकारी वाहन

  • कुक

  • माली निजी स्टाफ

  • पर्सनल असिस्टेंट

  • सिक्योरिटी गार्ड

नोट: दोनों पदों के लिए बताई गई सैलरी कम या ज्यादा हो सकती है। इसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Check:

OICL AO Recruitment 2025

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Nov 25, 2025, 16:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News