RRB Group D Exam Date 2026 Out: रेलवे ग्रुप-डी CBT-1 एग्जाम का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

Last Updated: Jul 4, 2026, 17:34 IST

RRB Group D 2026: RRB Group D CBT-1 एग्जाम डेट के साथ पूरे शेड्यूल को एक नोटिस CEN 09/2025 के माध्यम से जारी कर दिया है। एग्जाम में शामिल 22,195 छात्र नोटिस को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें। 

RRB Group D Exam Date 2026 Out: रेलवे ग्रुप-डी CBT-1 एग्जाम का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम
RRB Group D Exam Date 2026 Out: रेलवे ग्रुप-डी CBT-1 एग्जाम का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

RRB Group D CEN 09/2025 Exam Schedule: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 09/2025 के नोटिस द्वारा ग्रुप-डी (Level-1) के 22,195 पोस्ट के लिए होने वाले कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT-1) का शेड्यूल ऑफिशियल रूप से वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, रेलवे ग्रुप-डी की CBT एग्जाम 3 अगस्त 2026 से शुरू होकर 21 अगस्त 2026 तक अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएंगी। जिन छात्रों ने इस साल के शुरुआत में एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब एग्जाम के पूरे शेड्यूल को देखने के लिए वेबसाइट से नोटिस को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम शहर की जानकारी कुछ दिन पहले जारी की जाएगी।

RRB Group D Exam 2026 से जुड़ी डिटेल्स 

राजस्थान RRB Group D के एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र नीचे दी गई टेबल से सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।  

इवेंट 

महत्वपूर्ण डिटेल्स

भर्ती संस्था

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

नोटिस नंबर 

CEN 09/2025 (Level-1 Posts)

कुल वैकेंसी 

22,195 पोस्ट 

CBT-1 परीक्षा की तारीख

3 अगस्त से 21 अगस्त 2026

एग्जाम सिटी और डेट स्लिप

एग्जाम से लगभग 10 दिन पहले (~24 जुलाई 2026)

एडमिट कार्ड (e-Call Letter)

एग्जाम की डेट से 4 दिन पहले

आधिकारिक वेबसाइट

rrbcdg.gov.in 

RRB Group D CBT-1 एग्जाम से जुड़ा नोटिस - यहां क्लिक करें

एग्जाम पैटर्न और 'आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक' का नया नियम

इस बार रेलवे एग्जाम हॉल में एडमिशन करने से पहले छात्रों को Aadhaar-linked Biometric Authentication (आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक सत्यापन) करवाना होगा। छात्रों को एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले अपने आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक स्थिति में है या नहीं चेक करना होगा। साथ ही, एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ ओरिजनल ऑधार कार्ड की कॉपी ले जानी होगी। 

 एग्जाम का प्रारूप और नेगेटिव मार्किंग 

  • कुल क्वश्न और टाइम: एग्जाम में कुल 100 बहुविकल्पीय MCQ’s वाले क्वश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें आंसर देने के लिए छात्रों को 90 मिनट का समय मिलेगा।
  • सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स: जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग (30 प्रश्न), जनरल साइंस (25 प्रश्न), गणित (25 प्रश्न), और जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स (20 प्रश्न) में मार्क्स मिलेंगे। 
  • नेगेटिव मार्किंग: एग्जाम में हर गलत आंसर के लिए 1/3 मार्क्स को काटा जाएगा। एग्जाम में इस प्रकार की नेगेटिव मार्किंग होगी। 
  • सेलेक्शन का पैमाना: CBT में पास होने वाले छात्रों को कुल वैकेंसी के तीन गुना अनुपात में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा।

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

RRB Group D के एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों एग्जाम डेट और सिटी इंटीमेशन स्लिप जुलाई के लास्ट विक में और मुख्य एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकेंगे:

1. रेलवे भर्ती बोर्ड की केंद्रीय वेबसाइट rrbcdg.gov.in या अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB जैसे RRB Mumbai, RRB Ajmer, आदि की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर दिए गए नोटिस ‘CEN 09/2025 - Exam City and e-Call Letter Login’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड का उपयोग करें। 

4. लॉगिन डिटेल्स फिल करते ही छात्र एग्जाम डेट, शिफ्ट और शहर की जानकारी को हासिल कर सकते हैं। 

5. साथ ही, एग्जाम के 4 दिन पहले छात्र ऐसे ही एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। 

6. फिर, उस एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट निकाल लें। 

एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स:

  1. ई-कॉल लेटर: छात्र वेबसाइट से एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके इसे एग्जाम सेंटर पर लेकर जाएं। 
  2. ओरिजिनल पहचान पत्र: अपना ओरिजिनल आधार कार्ड के साथ वोटर आईडी कार्ड ले जाना जरूरी है। यह दोनों डॉक्यूमेंट्स छात्रों की बायोमेट्रिक के लिए जरूरी है। 
  3. फोटो: छात्र एग्जाम सेंटर पर अपनी हाल ही में खींची हुई दो पासपोर्ट साइज कलरफूल फोटो को सेंचर पर लेकर जाएं। 

RRB Group D एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

ग्रुप-डी सीबीटी-1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पक जारी किया जाएगा। छात्रों को इसे डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रैडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। साथ ही, एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेंशन स्लिप 10 दिन पहले ही वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 

रेलवे ग्रुप-डी एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र एग्जाम के एडमिट कार्ड, सिटी इंटीमेशन स्लिप और अन्य जानकारी के बारे में जानने के लिए वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करें। 

यहां भी पढ़े: RSSB CET Graduate Level 2026: राजस्थान ग्रेजुएशन लेवल CET की आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से जानें Registration Last Date

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 4, 2026, 17:34 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News