Live

[Link] यूपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 OUT: upessc.gov.in से एक क्लिक में डाउनलोड करें UPTET हॉल टिकट PDF

Vijay Pratap Singh
Jun 30, 2026, 17:03 IST

UPTET Admit Card 2026 OUT: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 30 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 2 से 4 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPTET 2026 एडमिट कार्ड Direct Link
UPTET 2026 एडमिट कार्ड Direct Link

HIGHLIGHTS

  • UPTET 2026 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी हो गया है।
  • UPTET परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक राज्य भर के केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी।
  • UPTET परीक्षा दो शिफ्टों में होगी: प्राथमिक स्तर (सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 तक) और उच्च प्राथमिक स्तर (दोपहर 2:30 से शाम 5:00 तक)।

UPTET Admit Card 2026, Sarkari Result OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 30 जून 2026 को UPTET 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे upessc.up.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग के अनुसार, 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारी, जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा समय आदि को अच्छी तरह जांच लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लेकर जाएं। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यहां क्लिक करें- UPTET Admit Card 2026 Download Link

UPTET Admit Card 2026-हाइलाइट्स

UPTET परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) तथा उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) विद्यालयों में शिक्षक बनने की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र, यूपी टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा आयोजित करने वाला निकाय का नाम

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

परीक्षा का नाम

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026

यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी होने की तिथि

30 जून 2026

यूपीटीईटी परीक्षा तिथि 2026

02, 03 और 04 जुलाई 2026

परीक्षा का स्तर

राज्य स्तर

पेपर

पेपर 1 (कक्षा 1-5), पेपर 2 (कक्षा 6-8)

परीक्षा मोड

ऑफलाइन (OMR आधारित)

प्रश्न प्रकार

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

कुल प्रश्नों की संख्या

150

कुल अंक

150

आधिकारिक वेबसाइट

upessc.up.gov.in

यूपी टीईटी एग्जाम 2026 कितने शिफ्टों में होगा? 

UPESSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, यूपी टीईटी एग्जाम 2 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट  (प्राथमिक स्तर - कक्षा 1 से 5) सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट (उच्च प्राथमिक स्तर - कक्षा 6 से 8) दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।

UPTET एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार जो यूपी टीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके हॉल टिकट को 2 मिनट में डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Services सेक्शन में 'UPTET 2026 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।

  4. ऐसा करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।, इसमें दी गई जानकारी को चेक करें और प्रिंट करें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jun 30, 2026, 17:03 IST

    upessc.up.gov.in admit card: यूपी टीईटी परीक्षा के निर्देश

    • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंट साथ लेकर जाएं।

    • हॉल टिकट के साथ एक फोटो आईडी भी रखें।

    • परीक्षा केंद्र पर तय किए गए रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।

    • परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।

    • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।


  • Jun 30, 2026, 16:48 IST

    UPTET Admit Card 2026 की Official Website क्या है?

    UPTET 2026 एडमिट कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in है। 

  • Jun 30, 2026, 16:42 IST

    UPTET: क्या उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बिना फोटो पहचान पत्र के प्रवेश की अनुमति होगी?

    नहीं, परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या कोई अन्य वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। केवल प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

  • Jun 30, 2026, 15:40 IST

    UPTET 2026 Helpdesk: यूपी टीईटी हेल्पलाइन नंबर

    अगर उम्मीदवारों को UPTET एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो वे नीचे दिए गए आधिकारिक हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

    टेक्निकल सपोर्ट नंबर

    +91 9899677276

    UPESSC हेल्पलाइन

    0532-2466851

    UPTET ई-मेल आईडी

    uptet.support@upessc.org

  • Jun 30, 2026, 13:18 IST

    UP TET Hall Titkct 2026 Live: क्या टीईटी का एडमिट कार्ड जारी हो गया है?

    हां, UP TET परीक्षा का हॉल टिकट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को तुरंत आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में दिए गए लिंक से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेने चाहिए।

  • Jun 30, 2026, 12:20 IST

    यूपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026: अगर मैं अपनी लॉगिन डिटेल्स भूल जाऊँ तो क्या होगा?

    अगर उम्मीदवार अपनी लॉगिन जानकारी भूल गए हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए Forgot Password या Forgot Registration Number विकल्प का उपयोग करें। यहां से आप मोबाइल नंबर या ईमेल की मदद से अपनी जानकारी वापस पा सकते हैं। यदि फिर भी समस्या बनी रहे, तो वेबसाइट के Help या Support सेक्शन से सहायता लें।

     
     
     
  • Jun 30, 2026, 12:15 IST

    यूपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 LIVE: क्या मैं अपने मोबाइल पर UP TET Admit Card डाउनलोड कर सकता हूँ?

    हाँ, आप UPTET एडमिट कार्ड मोबाइल फोन से भी डाउनलोड कर सकते हैं। चाहें तो लैपटॉप या डेस्कटॉप का भी उपयोग कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपके पास अच्छा इंटरनेट कनेक्शन और लॉगिन विवरण (Registration Number आदि) होना चाहिए। डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड को सेव कर लें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।

  • Jun 30, 2026, 11:27 IST

    UPTET Admit Card 2026 LIVE: कितने शिफ्टों में होगी परीक्षा?

    UPTET परीक्षा के दोनों पेपर अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित किए जाएंगे।

    • पेपर 1 सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक होगा।
    • पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।

  • Jun 30, 2026, 11:09 IST

    UPTET एडमिट कार्ड 2026: परीक्षा केंद्र पर कितने मिनट पहले पहुंचे?

    परीक्षा के दिन रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30–60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। इससे सुरक्षा जांच, दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो जाएंगी और आपको बिना किसी जल्दबाजी के परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

  • Jun 30, 2026, 11:04 IST

    UPTET परीक्षा किस भाषा में होगी?

    UPTET 2026 की परीक्षा का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी भाषा में प्रश्न पढ़कर उत्तर दे सकते हैं।

  • Jun 30, 2026, 10:50 IST

    UPTET 2026 Admit Card LIVE: यूपी टेट में नेगेटिव मार्किंग होती है?

    नहीं, UPTET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। यानी यदि आपका कोई उत्तर गलत हो जाता है, तो उसके लिए कोई अंक नहीं काटा जाता।

  • Jun 30, 2026, 10:46 IST

    UP TET 2026 Admit Card LIVE: अभ्यर्थी को पास होने के लिए कितने फीसदी अंक चाहिए?

    सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों को UPTET परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 60% अंक प्राप्त करने होते हैं। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पासिंग अंक सरकार और आयोग के नियमों के अनुसार तय किए जाते हैं। अंतिम पात्रता से संबंधित नियम UPTET की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार लागू होंगे।

  • Jun 30, 2026, 10:45 IST

    UPTET Admit Card 2026 Live: भाषा 1 और 2 से कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?

    UPTET परीक्षा में भाषा-I और II से 30-30 प्रश्न पूछे जाते हैं। इन दोनों सेक्शन में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (गद्यांश), व्याकरण, भाषा शिक्षण (Pedagogy) और भाषा कौशल से जुड़े प्रश्न शामिल होते हैं। अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी चुनी हुई भाषा के सिलेबस के अनुसार नियमित अभ्यास और तैयारी करनी चाहिए।

  • Jun 30, 2026, 10:43 IST

    UP TET 2026 Admit Card Live: जारी हुआ यूपी टेट एडमिट कार्ड

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Jun 30, 2026, 10:39 IST

    UPTET Admit Card 2026 Live: कब होगी यूपी टीईटी 2026 परीक्षा?

    UPTET 2026 परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से पहले पहुँचना होगा। कृपया ध्यान दें कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • Jun 30, 2026, 10:32 IST

    UPTET ka admit card kaise nikale?

    अगर आपने UPTET 2026 के लिए आवेदन किया है, तो अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स नीचे दिए हैं।

    1. UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    2. होमपेज पर "UPTET 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।

    3. अपना Registration Number / Application Number दर्ज करें।

    4. OTP (या मांगी गई लॉगिन जानकारी) भरें।

    5. Captcha भरकर Submit पर क्लिक करें।

    6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    7. इसे डाउनलोड करें और कम से कम 2 प्रिंट निकाल लें।

  • Jun 30, 2026, 09:51 IST

    UPTET 2026 Exam Pattern: यूपी टीईटी परीक्षा पैटर्न क्या है?

    यूपीटीईटी (UPTET) परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है: पेपर I, जो कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए है, और पेपर II, जो कक्षा 6 से 8 तक के अध्यापन के लिए होता है। दोनों ही पेपरों में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II और गणित जैसे 4 विषय समान होते हैं। हालांकि, पेपर-II में गणित और विज्ञान के शिक्षकों के लिए गणित और विज्ञान, जबकि सामाजिक अध्ययन या सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों के लिए सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान का विषय शामिल होता है। प्रत्येक पेपर में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिन्हें हल करने के लिए परीक्षार्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलता है।

  • Jun 30, 2026, 09:36 IST

    UPTET एडमिट कार्ड के साथ क्या-क्या लाना ज़रूरी है?

    UPTET 2026 परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ निम्न दस्तावेज़ ले जाना अनिवार्य है:

    • मूल फोटो पहचान पत्र, जैसे:
      • आधार कार्ड
      • वोटर आईडी
      • पैन कार्ड
      • ड्राइविंग लाइसेंस
      • पासपोर्ट
    • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि एडमिट कार्ड या परीक्षा निर्देश में मांगी गई हो)।
  • Jun 30, 2026, 09:17 IST

    UP TET Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल्स क्या है?

    UP TET एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आमतौर पर निम्न लॉगिन डिटेल्स की आवश्यकता होती है:

    • Registration Number (पंजीकरण संख्या) 

    • One time Passward

  • Jun 30, 2026, 09:11 IST

    UPTET Admit Card 2026 LIVE: परीक्षा का शेड्यूल

    UPTET 2026 परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी। परीक्षा का पूरा शेड्यूल नीचे देखें।

    • 2 जुलाई 2026 (गुरुवार)
      • पेपर 2 (कक्षा 6 से 8)
      • रिपोर्टिंग समय: दोपहर 1:45 बजे
      • परीक्षा समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
    • 3 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
      • पेपर 1 (कक्षा 1 से 5)
        • रिपोर्टिंग समय: सुबह 8:45 बजे
        • परीक्षा समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
      • पेपर 2 (कक्षा 6 से 8)
        • रिपोर्टिंग समय: दोपहर 1:45 बजे
        • परीक्षा समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
    • 4 जुलाई 2026 (शनिवार)
      • पेपर 1 (कक्षा 1 से 5)
      • रिपोर्टिंग समय: सुबह 8:45 बजे
      • परीक्षा समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • Jun 30, 2026, 09:06 IST

    UPTET Qualifying Marks 2026: परीक्षा में पास करने के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

    UPTET परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करने होंगे। यह न्यूनतम अंक उम्मीदवार की श्रेणी (Category) के अनुसार अलग-अलग तय किए गए हैं। सभी श्रेणियों के लिए क्वालिफाइंग अंक नीचे दी गई तालिका में दिए गए हैं।

    कैटेगरी 

    मिनिमम क्वालिफाइंग प्रतिशत

    न्यूनतम अंक (150 में से)

    जनरल (Unreserved)

    60%

    90 अंक

    SC / ST / OBC / EWS / पूर्व-सैनिक / स्वतंत्रता सेनानी पर आश्रित / PwD

    55%

    82 अंक

  • Jun 30, 2026, 08:47 IST

    UPTET Admit Card 2026 LIVE: अगर UPTET एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो क्या करें?

    UPTET 2026 का हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद, उस पर दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह से जाँच लेना चाहिए। अगर जानकारी, फ़ोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख या परीक्षा केंद्र के विवरण में कोई गलती मिलती है, तो तुरंत अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

  • Jun 30, 2026, 08:36 IST

    UPTET 2026 Admit Card Download Link कहां एक्टिव होगा?

    UPESSC आज 30 जून को UPTET एडमिट कार्ड लिंक upessc.up.gov.in पर जारी करेगा। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके हॉल टिकट़ डाउनलोड करके प्रिंट ले सकेंगे।

  • Jun 30, 2026, 07:28 IST

    UPTET Admit Card 2026 LIVE: हॉल टिकट पर उल्लिखित विवरण

    UPTET Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को हॉल टिकट पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करना चाहिए। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश उल्लिखित होंगे। यदि किसी भी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो अभ्यर्थी को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

UP TET 2026 Admit Card जारी हुआ

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News