(OUT) DU Academic Calendar 2026-27 Released: DU में इस दिन से शुरू होगा नया सेशन, देखें सेमेस्टर एग्जाम, प्रैक्टिकल और छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

Last Updated: Jul 3, 2026, 19:22 IST

Delhi University Academic Calendar 2026-27: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट के नए शैक्षणिक सेशन के कैलेंडर को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र शेड्यूल की PDF को डाउनलोड करने के लिए नीचे से डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।

(OUT) DU Academic Calendar 2026-27 Released: DU में इस दिन से शुरू होगा नया सेशन, देखें सेमेस्टर एग्जाम, प्रैक्टिकल और छुट्टियों का पूरा शेड्यूल
(OUT) DU Academic Calendar 2026-27 Released: DU में इस दिन से शुरू होगा नया सेशन, देखें सेमेस्टर एग्जाम, प्रैक्टिकल और छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

Delhi University New Academic Session 2026-27: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने आने वाले  शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेज का ऑफिशियल एकेडमिक कैलेंडर वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

यूनिवर्सिटी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, नए और पुराने दोनों छात्रों के लिए शैक्षणिक सेशन की शुरुआत इस साल 28 जुलाई 2026 से होने वाली है। इस कैलेंडर में क्लासेस शुरू होने की डेट्स से लेकर सेमेस्टर एग्जाम, प्रैक्टिकल और सभी छुट्टियों की पूरी-पूरी जानकारी दी गई है। इस कैलेंडर या शेड्यूल को देखने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर विजिट करें। 

DU Academic Calendar 2026-27 से जुड़ी कुछ मुख्य डिटेल्स 

2026-27 सेशन के ऑड और इवन सेमेस्टर से जुड़े सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। साथ ही, ऐसा करने से छात्रों को टेबल के द्वारा समझने में आसानी होगी।

शैक्षणिक एक्टिविटी 

ऑड सेमेस्टर (Semester I/III/V/VII)

इवन सेमेस्टर (Semester II/IV/VI/VIII)

कक्षाएं शुरू होने की डेट

28 जुलाई 2026

2 जनवरी 2027

मिड-सेमेस्टर ब्रेक 

11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026

14 मार्च से 21 मार्च 2027

प्रैक्टिकल एग्जाम की शुरुआत

12 नवंबर 2026

30 अप्रैल 2027

थ्योरी एग्जाम की शुरुआत 

25 नवंबर 2026

12 मई 2027

सेमेस्टर ब्रेक / छुट्टियां 

18 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027

30 मई से 27 जुलाई 2027

DU Academic Session 2026-27 Schedule को डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

ऑफिशियल एकेडमिक कैलेंडर कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय के शेड्यूल को पूरा जानने और डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल PDF की नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके वेबसाइट से शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर मौजूद ‘Information & Notifications’ या ‘Academic Calendar’ वाले टैब पर क्लिक करें।

3. अब स्क्रीन पर दिख रहे ‘Academic Calendar for Undergraduate and Postgraduate Courses for the Academic Year 2026-27’ के लिक पर क्लिक करें।

4. फिर, पूरे शेड्यूल की PDF आपके सामने खुल जाएगी। इसे खोले और शेड्यूल जानने के लिए इसे डाउनलोड कर लें। 

5. फिर, इसे डाउनलोड करने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें। 

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों जैसे हिंदू, मिरांडा हाउस, हंसराज, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स आदि को इसी कैलेंडर को फॉलो करना होगा।

यहां भी पढ़े: HBSE 10th, 12th Supplementary Admit Card 2026 (OUT): हरियाणा बोर्ड ने जारी किए कंपार्टमेंट एग्जाम के एडमिट कार्ड, bseh.org.in से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 3, 2026, 19:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News