मध्य प्रदेश में किस नदी पर बना है बरगी डैम, जहां जलस्तर घटने के बाद खुला 40 साल पुराना राज

Last Updated: Jul 3, 2026, 18:19 IST

मध्य प्रदेश का बरगी डैम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां जलस्तर घटने के बाद करीब 40 साल पुराना राज सबके सामने रख दिया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है, चलिए इसके बारें में जानने की कोशिश करते है।    

कभी विस्थापितों का सहारा थी यह नाव
कभी विस्थापितों का सहारा थी यह नाव

मध्य प्रदेश के बरगी बांध (Bargi Dam) में जलस्तर घटने के बाद करीब 40 साल पुरानी लोहे की मोटर बोट पहली बार साफ दिखाई देने लगी है। वर्षों तक पानी में दबी रही यह नाव अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है जिस कारण इसे देखने वालों की भारी भीड़ भी उमड़ रही है। चलिए इसके इतिहास के बारें में विस्तार से जानने की कोशिश करते है।   

कभी विस्थापितों का सहारा थी यह नाव

स्थानीय लोग बताते हैं कि बांध निर्माण के दौरान यह मोटर बोट पुनर्वास कार्य में लगी थी। इसी के जरिए विस्थापित परिवारों और राहत सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाता था। बाद में एक हादसे में यह नाव डूब गई और फिर कभी नजर नहीं आई।

जंग लगी नाव, लेकिन कहानी अब भी मौजूद

बता दें कि चार दशक तक पानी में रहने से नाव पूरी तरह जंग खा चुकी है, लेकिन उसका ढांचा आज भी उस दौर की याद दिलाता है। इसे देखने वाले लोग सिर्फ एक पुरानी नाव नहीं, बल्कि बरगी प्रोजेक्ट के संघर्ष और इतिहास की झलक भी देख रहे हैं।

बांध तक उमड़ रही भीड़

जैसे ही नाव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, बरगी बांध में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। पर्यटक और स्थानीय लोग इस अनोखे नजारे को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं।

जलस्तर की गिरावट ने बढ़ाई चिंता

कम बारिश और मानसून की देरी के कारण इस बार बरगी बांध का जलस्तर लगातार घट रहा है। नर्मदा के कई घाटों पर पानी इतना कम हो गया है कि लोग पैदल नदी पार कर रहे हैं। विशेषज्ञ इसे भविष्य में जल संकट का गंभीर संकेत मान रहे हैं।

बरगी बांध क्यों है खास?

जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर नर्मदा नदी पर बना बरगी बांध मध्य प्रदेश की प्रमुख सिंचाई, पेयजल और जलविद्युत परियोजनाओं में शामिल है। आज यह बांध सिर्फ अपने घटते जलस्तर ही नहीं, बल्कि पानी से बाहर आई 40 साल पुरानी एक अनकही कहानी के कारण से भी सुर्खियों में है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 3, 2026, 18:19 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News