AIIMS BSc Nursing Result 2026 Out Today: आज कभी भी जारी हो सकता है BSc Nursing रिजल्ट, @aiimsexams.ac.in से देखें Latest Updates
AIIMS B.Sc Nursing Result 2026: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) का BSc Nursing 2026 का रिजल्ट आज, 4 जुलाई 2026 को वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर कभी भी जारी होने की उम्मीद है। छात्र रिजल्ट जारी होते ही यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके डाउनलोड कर सकते हैं।
AIIMS BSc Nursing Result 2026 Out Today: नर्सिंग क्षेत्र में देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS में एडमिशन का लेने वाले छात्रों के लिए एक एक नई अपडेट का इंतजार कर रहे है। AIIMS द्वारा आज यानी 4 जुलाई 2026 को B.Sc (Hons.) नर्सिंग एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर कभी भी जारी किया जा सकता है।
इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ छात्र अपनी मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड के आधार पर AIIMS के विभिन्न कॉलेजो में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का हिस्सा बन सकते हैं।
27 जून 2026 को आयोजित किए गए इस कंप्यूटर बेस्ड (CBT) एंट्रेंस एग्जाम में भाग लिया था, तो वह छात्र अपनी ऑल इंडिया रैंक और काउंसलिंग के लिए क्वालिफाइंग स्टेटस को भी चेक कर सकते हैं।
AIIMS B.Sc Nursing Result 2026 से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स
AIIMS B.Sc Nursing रिजल्ट और एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | महत्वपूर्ण डिटेल्स |
| एग्जाम का नाम | AIIMS B.Sc (Hons.) नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 |
| आयोजक संस्था | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली |
| एग्जाम डेट | 27 जून 2026 |
| रिजल्ट डेट | 4 जुलाई 2026 (आज एक्सपेक्टेड) |
| रिजल्ट फॉर्मेट | ऑनलाइन PDF (मेरिट लिस्ट) और इंडिविजुअल स्कोरकार्ड |
| ऑफिशियल वेबसाइट | |
| अगला स्टेप | ऑनलाइन काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट |
AIIMS में सिर्फ एग्जाम पास करना ही काफी नहीं है, बल्कि आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार कम से कम मार्क्स हासिल करने होते हैं ताकि आपका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल हो सकें। इस साल 2026 एग्जाम के लेवल और कॉम्पिटिशन को देखते हुए छात्रों के कम से कम क्वालिफाइंग मार्क्स कुछ इस प्रकार हैं:
- सामान्य / EWS कैटेगरी: कम से कम 50 मार्क्स
- OBC: कम से कम 45 मार्क्स
- SC/ST: कम से कम 40 मार्क्स
इस साल लगभग 1 लाख छात्रों ने महज 1,366 सीटों के लिए मुकाबला किया है, जिससे इस बार के एडमिशन का कट-ऑफ पिछले साल की तुलना में थोड़ा ज्यादा आने की उम्मीद की जा रही है।
When will AIIMS B.Sc Nursing 2026 Result come?
बीएससी नर्सिंग 2026 का रिजल्ट आज ऑफिशियल वेबसाइट पर आने की उम्मीद की जा रही है। AIIMS बीएससी नर्सिंग 2026 के रिजल्ट का ऐलान ऑफिशियल पोर्टल के द्वारा किया जाएगा। छात्र अपनी मेरिट लिस्ट की PDF और स्कोरकार्ड को फिर डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, पिछले सालों के रूझानों को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह AIIMS B.Sc Nursing 2026 का रिजल्ट आज 12 और 1 बजे के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है।
AIIMS B.Sc Nursing 2026 Result डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
AIIMS बीएससी नर्सिंग 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होने के बाद वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके भी अपने-अपने रिजल्ट को देख सकते हैं।
AIIMS B.Sc Nursing 2026 Result का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
aiimsexams.ac.in पर से रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
AIIMS का रिजल्ट हर साल दो तरीकों से जारी किया जाता है एक कॉमन मेरिट लिस्ट (PDF फॉर्मेट में) और दूसरा स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया जाता है। छात्र इन्हें चेक करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर दिए गए 'Academic Courses' के टैब पर क्लिक करें और फिर 'B.Sc (Hons.) Nursing' के कोर्स को चुनें।
3. फिर, महत्वपूर्ण घोषणाओं के सेक्शन पर जाकर ‘AIIMS B.Sc Nursing Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
4. स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की PDF खुल जाएगी।
5. उस लिस्ट में अपना रोल नंबर डालकर नाम को सर्च करें।
6. फिर, स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्र रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड का उपयोग करें।
AIIMS B.Sc Nursing रिजल्ट के बाद क्या?!
AIIMS B.Sc Nursing का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी होने बाद छात्रों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। आज रिजल्ट जारी होने के बाद पिछले साल के ट्रेंड्स को देखते हुए छात्रों की कांउसलिंग प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 तक समाप्त हो सकती है। छात्र इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को तैयार कर लें।
- AIIMS B.Sc Nursing 2026 का एडमिट कार्ड
- AIIMS B.Sc Nursing 2026 का स्कोरकार्ड
- कक्षा 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट
- कक्षा 10वीं और 12वीं के पासिंग सर्टिफिकेट
- कैटेगरी सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
AIIMS B.Sc Nursing के रिजल्ट में पास होने वाले छात्र इस रजल्ट और काउंसलिंग से जुड़ी हर छोटी-मोटी अपडेट्स को जानने के लिए AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर बने रहें।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.