Rajasthan PTET Counselling 2026: राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग शुरू, 16 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग
Rajasthan PTET Counselling 2026: राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग आज यानी 4 जुलाई, 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन शुल्क जमा कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।
Rajasthan PTET Counselling 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU ) कोटा, ने PTET पहले चरण की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। 14 जून को आयोजित पीटीईटी परीक्षा में क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट में शामिल हो सकते हैं। फर्स्ट काउंसलिंग पंजीयन शुल्क जमा करने की तिथि 4 जुलाई से लेकर 15 जुलाई 2026 तय की गई है। इसी के साथ बीएड कॉलेज विकल्प 6 जुलाई से लेकर 16 जुलाई 2026 तक भरा जाएगा। जिसके 2 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए प्रथम चरण की अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट 21 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी।
Rajasthan PTET Counselling 2026: काउंसलिंग शैड्यूल
राजस्थान पीटीईटी-2026 पहले चरण की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 15 जुलाई तक करना होगा। वहीं, बी.एड. कॉलेजों की चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 16 जुलाई तय की गई है। काउंसलिंग से जुड़ा पूरा शैड्यूल नीचे दी गई टेबल में देखें।
| काउंसलिंग शैड्यूल | महत्वपूर्ण तिथि |
| काउंसलिंग पंजीयन एवं शुल्क 5000/- ऑनलाइन (ई–मित्र/नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई द्वारा) भुगतान तिथि | 4 से 15 जुलाई, 2026 |
| काउंसलिंग हेतु अध्यापक शिक्षा परिषद संस्थानों (बी.एड. कॉलेज) के विकल्पों को भरने की तिथि | 6 से 16 जुलाई, 2026 |
| प्रथम चरण अलोटमेंट सूची | 21 जुलाई, 2026 |
| प्रथम चरण की अलोटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (22000/-) का ऑनलाइन (ई–मित्र/नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई द्वारा) भुगतान एवं दस्तावेज अपलोड तिथि | 21 से 27 जुलाई, 2026 |
| उम्मीदवार द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना एवं शिक्षा संस्थानों द्वारा अभ्यर्थी के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना | 21 से 29 जुलाई, 2026 |
राजस्थान पीटीईटी का शैक्षणिक सत्र कब से शुरू किया जाएगा?
ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 15 जुलाई तक ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। वहीं, बी.एड. कॉलेजों की चॉइस फिलिंग 16 जुलाई तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों को उनके द्वारा चुने गए जिले में स्थित बी.एड. कॉलेजों को प्राथमिकता के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। पहले चरण के काउंसलिंग परिणाम 21 जुलाई को जारी किए जाएंगे।
कॉलेज आवंटन के बाद उम्मीदवारों को संबंधित बी.एड. संस्थान में स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करनी होगी। इसी के साथ बी.एड. संस्थानों में नया शैक्षणिक सत्र 29 जुलाई से शुरू होगा। अभ्यर्थियों को अपवर्ड मूवमेंट का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.