HTET Question Paper 2026: हरियाणा टीईटी परीक्षा के प्रश्न पत्र इस लिंक करें डाउनलोड

Last Updated: Jul 4, 2026, 14:28 IST

HTET Question Paper 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा एचटीईटी की परीक्षा राज्यभर में दिनांक 04 जुलाई और 05 जुलाई 2026 को राज्यभर में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार नीचे इस लेख के जरिए एग्जाम समाप्त होने के बाद एचटीईटी की परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  

HTET Question Paper 2026
HTET Question Paper 2026

HTET Question Paper 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) द्वारा हरियाणा टीचर पात्रता परीक्षा (HTET) राज्यभर में दिनांक 04 जुलाई और 05 जुलाई 2026 को राज्यभर में टीचर ग्रेजुएट टीचर (TGT), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और प्राइमरी टीचर (PRT) के लिए आयोजित की जाएगी। आज (दिनांक 04 जुलाई 2026) हरियाणा टीईटी परीक्षा (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) का पहला दिन है, जो सिंगल शफ्ट में (दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 तक) होगी। 05 जुलाई 2026 को हरियाणा टीईटी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार नीचे इस लेख के जरिए एग्जाम समाप्त होने के बाद एचटीईटी की परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  

HTET Question Paper 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

हरियाणा टीईटी परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट  bseh.org.in पर जाना होगा, जिसका लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। एचटीईटी की परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के बाद प्रश्नों के ट्रेंड्स को समझ सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हो। हरियाणा टीईटी परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड का लिंक एक्टिव होने के बाद नीचे टेबल में उपलब्ध करा दिया जाएगा।   

एचटीईटी पीजीटी प्रश्न पत्र डाउनलोड लिंक PDF 

जल्द 

एचटीईटी टीजीटी प्रश्न पत्र डाउनलोड लिंक PDF

जल्द

एचटीईटी पीआरटी प्रश्न पत्र डाउनलोड लिंक PDF

जल्द

HTET Question Paper 2026 - हाइलाइट्स

हरियाणा टीचर पात्रता परीक्षा आज 04 जुलाई 2026 को पीजीटी की परीक्षा (लेवल-3) सिंगल शिफ्ट में दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। दिनांक 05 जुलाई 2026 को टीजीटी (लेवल-2) और पीआरटी की परीक्षा (लेवल-1) दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 

परीक्षा का नाम 

हरियाणा टीचर पात्रता परीक्षा (HTET) 2026  

पेपर 

पेपर-1  पेपर-2 और पेपर-3

लेवल 

पहली कक्षा से कक्षा 5वीं तक (PRT) 

कक्षा छठी से कक्षा 8वीं तक (TGT) 

कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक (PGT)

परीक्षा की तिथि 

04 जुलाई और 05 जुलाई 2026 को आयोजित 

ऑफिशियल वेबसाइट 

bseh.org.in

HTET Question Paper 2026 PDF डाउनलोड कैसे करें? 

हरियाणा टीचर पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आज आप हरियाणा टीईटी परीक्षा (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।

  • HTET Question Paper 2026 पर क्लिक करें। 

  • प्रश्न पत्र की PDF फाइल कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • प्रश्न पत्र की PDF फाइल डाउनलोड कर लें और परीक्षा की तैयारी करें। 

 

ये भी पढ़ें: RPSC 2nd Grade Exam City Slip 2026 LIVE: आखिर कब जारी होगी आरपीएससी सेकेंड ग्रेड एग्जाम सिटी स्लिप? जानें लेटेस्ट अपडेट

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 4, 2026, 14:28 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News