Haryana TET Exam Analysis 2026: हरियाणा टीईटी परीक्षा का विश्लेषण, जानिए कैसा रहा पेपर?

Last Updated: Jul 4, 2026, 17:39 IST

Haryana TET Exam Analysis 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा एचटीईटी की परीक्षा राज्यभर में दिनांक 04 जुलाई और 05 जुलाई 2026 को राज्यभर में आयोजित की जाएगी। हम आपको नीचे लेख में  हरियाणा टीईटी परीक्षा का विश्लेषण के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

Haryana TET Exam Analysis 2026
Haryana TET Exam Analysis 2026

Haryana TET Exam Analysis 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) द्वारा आज यानी दिनांक 04 जुलाई 2026 को राज्यभर के निर्धारित केंद्रों पर पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) लेवल-3 सिंगल शिफ्ट में आयोजित की गई, जिसकी टाइमिंग दोपहर 03.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक की है। इसमें बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, इंग्लिश, हिंदी, रीज़निंग, संख्यात्मक अभिरुचि, हरियाणा सामान्य ज्ञान और मुख्य विषय से आदि विषय से प्रश्न गए थे।हरियाणा बोर्ड द्वारा परीक्षाएं 04 जुलाई और 05 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी। कल यानी दिनांक 05 जुलाई 2026 को टीजीटी (लेवल-2) और पीआरटी की परीक्षा (लेवल-1) दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

हरियाणा टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से परीक्षा के विश्लेषण और इसके कठिन लेवल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।    

Haryana TET Exam Pattern 2026

हरियाणा टीईटी पीजीटी परीक्षा के पैटर्न के बारे में बात करेंं, तो यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर आधारित होती है। इस पेपर में कुल 07 विषय शामिल है, जिसमें कुल 150 प्रश्न शामिल है और प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का है। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे (150 मिनट) की है। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।   

Haryana TET Exam 2026 Time and Shift

हरियाणा टीईटी परीक्षा पास करने के बाद एक प्रमाण पत्र दिया जाता है, जो हरियाणा के सभी सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए मान्य होता है। इस परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है। हरियाणा टीईटी परीक्षा शाामिल होने वाले उम्मीदवार टाइम और शिफ्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं। 

शिफ्ट

पेपर 

परीक्षा का समय

गेट बंद होने का समय 

दोपहर  

पेपर - बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, इंग्लिश, हिंदी, रीज़निंग, संख्यात्मक अभिरुचि, हरियाणा सामान्य ज्ञान और मुख्य विषय  

दोपहर 03.00 बजे से शाम 05.30 बजे तक

दोपहर 02:00 बजे

Haryana TET Exam 2026 डिफिकल्ट लेवल 

हरियाणा टीईटी पीजीटी परीक्षा का पेपर (बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, इंग्लिश, हिंदी, रीज़निंग, संख्यात्मक अभिरुचि, हरियाणा सामान्य ज्ञान और मुख्य विषय) सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। शुरुआती रिएक्शन से पता चलता है कि पेपर का ओवरऑल लेवल मध्यम रहा। पेपर का विषय-वार विश्लेषण यहां प्रदान किया गया है।

विषय 

कठिनाई स्तर 

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

मध्यम 

इंग्लिश

मध्यम से कठिन 

हिंदी

आसान से मध्यम 

रीज़निंग

आसान 

संख्यात्मक अभिरुचि

आसान से मध्यम 

हरियाणा सामान्य ज्ञान

मध्यम 

मुख्य विषय

मध्यम 

Haryana TET Exam 2026 गुड अटैम्पट्स 

हरियाणा टीईटी पीजीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार गुड अटैम्पट्स के बारे में नीचे दी गई टेबल के जरिए विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को टेबल ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। 

विषय 

प्रश्नों की संख्या 

गुड अटैम्पट्स

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

30

22-24

इंग्लिश

15

10-12

हिंदी

15

10-12

रीज़निंग

10

8-9

संख्यात्मक अभिरुचि

10

7-8

मुख्य विषय

60

40-45

हरियाणा सामान्य ज्ञान

10

7-8

 

ये भी पढ़ें: HTET Question Paper 2026: हरियाणा टीईटी परीक्षा के प्रश्न पत्र इस लिंक करें डाउनलोड

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 4, 2026, 17:39 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News