RSSB CET Graduate Level 2026: राजस्थान ग्रेजुएशन लेवल CET की आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से जानें Registration Last Date

Last Updated: Jul 4, 2026, 15:50 IST

Rajasthan CET 2026 Notification Out: राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन आज 04 जुलाई से शुरू हो गई हैं। छात्र नीचे दिए गए लिंक से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही, नोटिस को पढ़ सकते हैं।

RSSB CET Graduate Level 2026: राजस्थान ग्रेजुएशन लेवल CET की आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से  जानें Registration Last Date
RSSB CET Graduate Level 2026: राजस्थान ग्रेजुएशन लेवल CET की आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से जानें Registration Last Date

RSMSSB CET 2026 Online Form: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB) ने CET Graduate Level 2026 के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस CET Graduate Level 2026 एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 4 जुलाई 2026 से ऑफिशियल रूप से शुरू कर दी गई है। यह पटवारी, जूनियर अकाउंटेंट, प्लाटून कमांडर और सुपरवाइजर जैसी पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है। 

कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (ग्रेजुएट लेवल) एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन नियमों के अनुसार की जाएगी। CET एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए लिखित एग्जाम के साथ-साथ इंटरव्यू में भी शामिल होना जरूरी है। 

RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। CET के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 02 अगस्त, 2026 तक लाइव रहेगी। 

RSSB CET 2026 एग्जाम से जुड़ा नोटिस - यहां पढ़े

RSSB CET 2026 (Graduate Level) से जुड़ी डिटेल्स 

छात्र RSSB CET 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स 

एग्जाम का नाम

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) 2026 - ग्रेजुएट लेवल

आयोजक संस्था

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट

4 जुलाई 2026 (आज से)

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

2 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)

एग्जाम डेट

1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026

एग्जाम मोड 

ऑफलाइन (OMR शीट आधारित)

ऑफिशियल वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

RSSB CET 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया - यहां क्लिक करें

एलिजिबिलिटी और आयु सीमा (Eligibility Criteria & Age Limit)

आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा तय की गई निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है:

RSSB CET 2026 Educational Qualification

  • छात्रों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • जो छात्र अपने ग्रेजुएशन के फाइनल साल में हैं, वे भी इस एग्जाम के लिए फॉर्म भरने के लिए एलिजिबल हैं।

छात्रों की आयु सीमा 

  • कम से कम आयु: 18 साल 
  • ज्यादा से ज्यादा आयु: 40 साल
  • आयु में छूट: राजस्थान के SC/ST/OBC/EWS के पुरुष छात्रों को 5 साल और महिला छात्रों को नियमों के अनुसार 5 से 10 साल तक की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

RSSB CET 2026 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

RSSB CET 2026 के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसे आप राजस्थान के SSO पोर्टल के जरिए पूरा कर सकते हैं:

1. राजस्थान सरकार के ऑफिशियल पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। 

2. लॉग इन करने के बाद उपलब्ध ऐप्स में से 'Recruitment Portal' के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

3. यदि आपने पहले OTR नहीं किया है, तो आधार कार्ड या जन आधार की मदद से वन-टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें और निर्धारित एकमुश्त शुल्क का भुगतान करें।

4. अब "COMMON ELIGIBILITY TEST (GRADUATE LEVEL) 2026" के सामने दिए गए 'Apply Now' लिंक पर क्लिक करें। 

5. सभी डिटेल्स को फिल करें। 

6. फिर, फॉर्म को सबमिट करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

RSSB CET 2026 एग्जाम की रजिस्ट्रेशन फीस 

  • सामान्य (General) / क्रीमीलेयर OBC: ₹600
  • नॉन-क्रीमीलेयर OBC / SC / ST / EWS / दिव्यांगजन: ₹400

RSSB CET 2026 का एग्जाम पैटर्न क्या है? 

RSSB CET 2026 के लिखित एग्जाम में छात्रों से भारत और राजस्थान का इतिहास, राजस्थान का भूगोल, गणित, हिंदी, कंप्यूटर आदि सब्जेक्ट से 300 मार्क्स के 150 MCQ’s वाले क्वश्न पूछे जाएंगे। साथ ही, छात्रों का यह एग्जाम 3 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। 

यहां भी पढ़े: SSB Head Constable Ministerial E-Admit Card 2026 हुआ जारी, ssb.gov.in से जानें कैसे करें Download

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 4, 2026, 15:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News