Rajasthan Police SI Result 2026 OUT: राजस्थान पुलिस एसआई रिजल्ट जारी, यहां देखें सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की PDF लिस्ट

Last Updated: Jun 19, 2026, 16:40 IST

Rajasthan Police SI Result 2026 OUT: राजस्थान पुलिस एसआई रिजल्ट आज 19 जून को आधिकारिक RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने 5 और 6 अप्रैल को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उप-निरीक्षक (SI) / प्लाटून कमांडर परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है जिसमें पीईटी के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर उल्लिखित हैं। 

Rajasthan Police SI Result 2026 OUT
Rajasthan Police SI Result 2026 OUT

Rajasthan Police SI Result 2026 OUT: राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज, 19 जून को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। यह परिणाम राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना उप-निरीक्षक (SI) / प्लाटून कमांडर परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

राजस्थान पुलिस SI रिजल्ट को PDF प्रारूप में जारी किया गया है। इस PDF में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित किया गया है। उम्मीदवार अपनारोल नंबर सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

Rajasthan SI Result 2026 PDF Download Link

राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) परीक्षा 2026 का रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक आज, 19 जून को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दिया गया है। राजस्थान SI रिजल्ट 2026 PDF फ़ॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्हें चयन के अगले चरण, यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

1

19/06/2026

SUB INSPECTOR COMB. COMP. EXAM 2025

Result Preamble (Qualified for Physical Efficiency Test) for Sub Inspector Comb. Comp. Exam - 2025

2

19/06/2026

SUB INSPECTOR COMB. COMP. EXAM 2025

List of Disqualified Candidates for Sub Inspector Comb. Comp. Exam - 2025

Rajasthan SI Result: आरपीएससी सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर परीक्षा रिजल्ट- हाइलाइट्स

  • राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में कुल 20,798 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।

  • इनमें TSP क्षेत्र से 343 और Non-TSP क्षेत्र से 20,455 उम्मीदवार शामिल हैं।

  • इनका चयन मेरिट और नियमों के आधार पर किया गया है, लेकिन अंतिम पात्रता की जांच अभी बाकी है।

  • यह जांच आगे दस्तावेज़ सत्यापन या अन्य चरणों में की जाएगी।

  • OMR शीट में 5 विकल्प वाले नियम का पालन न करने पर 1,744 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है।

  • जिन अभ्यर्थियों ने 10% से अधिक प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं भरा, उन्हें नियमों के अनुसार फेल माना गया है।

  • कुछ अभ्यर्थियों के परिणाम कोर्ट के आदेश या प्रशासनिक कारणों से रोके गए हैं या सील्ड कवर में रखे गए हैं।

  • अब सभी सफल अभ्यर्थियों को जल्द ही DGP राजस्थान द्वारा PET के लिए शेड्यूल जारी कर बुलाया जाएगा।

RPSC SI Result 2025 कैसे चेक करें? 

  • उम्मीदावार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आरपीएससी एसआई रिजल्ट 2026 को आसानी से देख सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • फिर वेबसाइट के होम पेज पर Candidate Information सेक्शन में Result पर क्लिक करें। 

  • फिर SUB INSPECTOR COMB. COMP. EXAM 2025, Result Preamble (Qualified for Physical Efficiency Test) for Sub Inspector Comb. Comp. Exam - 2025 पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  • Ctrl+F से अपना रोल नंबर सर्च करें और आगे की जानकारी के लिए Pdf डाउनलोड कर सेव कर लें।

राजस्थान पुलिस एसआई लिखित परीक्षा के अंकों की गणना कैसे करें?

राजस्थान पुलिस एसआई लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन का मूल्यांकन अंकन (मार्किंग) स्कीम के आधार पर किया जाता है। इसलिए सही और गलत उत्तरों की गणना करके आप अपने अनुमानित अंक आसानी से निकाल सकते हैं।

  • परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है
  • परीक्षा की अवधि 4 घंटे होती है
  • इसमें नेगेटिव मार्किंग (1/3 अंक) लागू है

अंक गणना कैसे करें?

आप अपने कुल अंक निम्न तरीके से निकाल सकते हैं:

कुल अंक = (सही उत्तर × प्रति प्रश्न अंक) − (गलत उत्तर × 1/3 अंक)

Rajasthan SI Result 2026 के बाद आगे क्या?

राजस्थान पुलिस एसआई का परिणाम आने के बाद चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

  • सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होती है, जिसमें दौड़ और अन्य फिटनेस टेस्ट शामिल होते हैं।

  • PET पास करने के बाद दस्तावेज़ सत्यापन किया जाता है, जिसमें सभी जरूरी दस्तावेज चेक किए जाते हैं।

  • इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट भी होगा।

  • सभी चरण पास करने के बाद अंतिम चयन सूची जारी होती है।

  • अंत में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया जाता है और वे राजस्थान पुलिस में शामिल हो जाते हैं।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 19, 2026, 15:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News