Bihar Police SI Mains Result 2026 OUT: बिहार दरोगा मेन्स रिजल्ट जारी, ये रहा PDF लिंक

Last Updated: Jun 19, 2026, 16:58 IST

Bihar Police SI Mains Result 2026 OUT: बिहार दरोगा मेन्स रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फाइल में जारी किया गया है जिसने चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर सहित कैटेगरी वाइज कट ऑफ अंक उल्लिखित हैं। बिहार पुलिस एसआई मेन्स रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया गया है।

Bihar Police SI Mains Result 2026 OUT
Bihar Police SI Mains Result 2026 OUT

Bihar Police SI Mains Result 2026 OUT: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यह परिणाम विज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत 19 जून 2026 को घोषित किया गया है। यह मुख्य परीक्षा 27 मई 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें वे अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। अभ्यर्थी अपना परिणाम BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी PDF के माध्यम से देख सकते हैं। 

Bihar Daroga Result 2026 PDF Download Link 

बिहार दरोगा रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए डायरेक्ट लिंक की मदद से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। BPSSC ने रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, 414 उम्मीदवारों को कदाचार तथा अन्य कारणों से अयोग्य घोषित किया गया है। 

यहां क्लिक करें:- Bihar Police SI Result 2026 PDF

Bihar SI Mains Result 2026-हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में बिहार दरोगा रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 33888 उम्मीदवारों की प्रथम सत्र की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिसमें से 33726 उम्मीदवार प्रथम पत्र में न्युनतम 30 प्रतिशत अहर्ता प्राप्त करने में सफल रहे। वहीं, सामान्य अध्ययन में कुल 34298 उम्मीदवारों ने भाग लिया। जिसमें से 998 कदाचार तथा अन्य कारणों से अयोग्य घोषित किए गए। 

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)

पद का नाम

पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI)

विज्ञापन संख्या

05/2025

कुल रिक्त पद

1799

मुख्य परीक्षा तिथि

27 मई 2026

रिजल्ट तिथि

19 जून 2026

अगला चरण

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

आधिकारिक वेबसाइट

bpssc.bihar.gov.in 

Bihar Police SI Mains Result 2026: रिजल्ट में उल्लेखित विवरण 

बीपीएससी एसआई रिजल्ट पीडीएफ 2026 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।

मुख्य विवरणों में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण का नाम

  • परीक्षा का नाम

  • पद का नाम (सब इंस्पेक्टर/दरोगा)

  • विज्ञापन संख्या

  • परीक्षा तिथि

  • चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर

  • परिणाम घोषणा तिथि

  • कट-ऑफ अंकों की जानकारी

उम्मीदवारों को अपनी चयन स्थिति की पुष्टि करने के लिए बिहार पुलिस एसआई मेरिट लिस्ट 2026 को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।

Bihar Police SI Mains Result 2026: रिजल्ट के बाद क्या?

बिहार पुलिस एसआई भर्ती प्रक्रिया में प्रीलिम्स, लिखित और इंटरव्यू शामिल है। प्रीलिम्स परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को मेन्स में शामिल होने का मौका मिला था। अब जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में क्वालिफाई घोषित हुए हैं, उन्हें अब इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। 

Bihar Police SI Mains Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से बिहार पुलिस एसआई मेन्स रिजल्ट 206 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के होम पेज पर बिहार पुलिस सेक्शन में Result-Ref.:Advt. No.-05/2025: Result of Mains Written Examination for the Post of Police Sub-Inspector in Home (Police) Dept., Govt. of Bihar पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और Ctrl+F के साथ अपनी डिटेल्स चेक करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 19, 2026, 16:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News