NEET UG Re-Exam 2026: NTA ने जारी की सेफ्टी एडवाइजरी, अब WhatsApp पर मिलेंगे ऑफिशियल अपडेट्स
राष्ट्रीय शिक्षा एजेंसी (NTA) ने एक ऑफिशियल नोटिस में कहा, कि छात्रों को एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी डिटेल्स केवल WhatsApp पर भेजी जाएगी। यदि उन्हें फिर भी कोई गलत सूचना मिलती है, तो छात्र NEET RE-EXAM 2026 की ऑफिशियल ईमेल आईडी के माध्यम से शिकायत फिल करें।
NEET UG 2026 Re-Exam Safety Advisory: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले नीट-यूजी (NEET-UG Re-Exam) री-एग्जाम को लेकर आज ही, यानी 19 जून 2026 को एक बेहद महत्वपूर्ण सेफ्टी एडवाइजरी जारी की गई है। हाल ही, में सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर पेपर लीक की अफवाहों और फर्जी एडमिट कार्ड लिंक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए, NTA ने छात्रों को फ्रॉड से बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।
इस ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से NTA द्वारा अब एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स और सेंटर की जानकारी सीधे छात्रों के WhatsApp पर भेजी जाएगी। अगर आप भी इस री-एग्जाम में बैठने जा रहे हैं, तो आपके लिए असली और नकली मैसेज के बीच का अंतर समझना बेहद जरूरी है।
NTA Official Communication Guide: असली मैसेज को कैसे पहचानें? Official Identification
NTA ने साफ किया है कि छात्र किसी भी अनजान नंबर या लिंक पर भरोसा न करें। सही और ऑथेंटिक जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल के माध्यमों से ही प्राप्त होगी। यहां देखें।
| चैनल का मोड | ऑफिशियल पहचान / सेंडर आईडी | सबसे महत्वपूर्ण बात |
| ऑफिशियल WhatsApp | +91 78279 80287 | नाम के आगे Blue Verified Tick होना जरूरी है। |
| Official SMS | NICPEP | केवल इसी सेंडर आईडी से आने वाले SMS असली हैं। |
| Official Email | no-reply.neet.nta@nic.in | किसी भी अन्य डोमेन वाले ईमेल फर्जी माने जाएंगे। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ब्राउजर में डायरेक्ट URL टाइप करके ही खोलें। |
NTA ने NEET UG Re-Exam 2026 के लिए जारी की सेफ्टी एडवाइजरी का नोटिस - यहां पढ़े
NTA ने एडमिट कार्ड को लेकर जारी किया क्या नया आदेश?
NTA ने NEET UG Re-Exam 2026 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने और एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले इन निम्नलिखित प्रक्रियाओं को जारी किया है, जिसे अच्छे से समझना जरूरी है।
नियम 1. पुराना एडमिट कार्ड बदलें
3 मई 2026 के एग्जाम के लिए जारी किए गए पुराने एडमिट कार्ड अब पूरी तरह से इनवैलिड माने जाएंगे। छात्र नीट री-एग्जाम 2026 के लिए नए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करेंगे।
नियम 2. एग्जाम सेंटर दोबारा चेक करें
NTA ने कई छात्रों के एग्जाम सेंटर और रोल नंबर में बदलाव किए हैं, हालांकि शहर वही रह सकता है। इसलिए नए एडमिट कार्ड में अपने अलॉटेड सेंटर्स का एड्रेस अच्छे से दोबारा जांच कर लें।
नियम 3. प्रिंटआउट लें
यदि आपने 21 जून के एग्जाम के लिए नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, तो आपको इसे दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। NTA के मैसेजेस केवल उन छात्रों के लिए रिमाइन्डर हैं, जिन्होंने अब तक नया हॉल टिकट नहीं निकाला है।
Trending Alert: इन 3 फ्रॉड कॉल्स और मैसेजेस से बिल्कुल दूर रहें छात्र!
एग्जाम के End-Time पर साइबर ठगने वाले लोग छात्रों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं। NTA ने विशेष रूप से इन निम्न बातों का अलर्ट जारी किया है:
- WhatsApp सिर्फ 'ब्रॉडकास्ट' चैनल: NTA का ऑफिशियल WhatsApp अकाउंट केवल एकतरफा सूचना देने यानी Broadcast-only के लिए ही होता है। NTA कभी भी आपसे किसी मैसेज का रिप्लाई नहीं मांगेगा, न ही कोई OTP, पर्सनल डिटेल्स या पासवर्ड की मांग नही करेगा।
- NTA कभी पैसे नहीं मांगता: अगर कोई व्यक्ति या मैसेज आपसे एग्जाम से जुड़ी किसी सेवा, 'लीक' क्वश्न पेपर या आंसर-की के बदले पैसों की मांग करता है, तो वह 100% फर्जी है। NTA कभी भी WhatsApp या SMS के जरिए पेमेंट लिंक्स नहीं भेजता।
- फॉरवर्डेड लिंक्स पर न करें क्लिक: सोशल मीडिया पर तैर रहे ‘Click here to download NEET Admit Card’ जैसे अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें। ऐसा करने से आपका पर्सनल डेटा चोरी हो सकता है। साथ ही, आपकी चीजों का गलत उपयोग किया जा सकता है। छात्र हमेशा neet.nta.nic.in पर जाकर ही लॉगिन करें।
यदि आपको कोई भी अलग नंबर से कॉल आता है, तो तुरंत उस नंबर को ब्लॉक करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके या ऑफिशियल नीट ग्रीवेंस पोर्टल पर इसकी शिकायत करें। ताकि, आप इन चल रहें फर्ड से बच सकें।
यहां भी पढ़े: Bihar BEd CET Toppers 2026 OUT: 90% छात्र हुए पास, हिमांशु अजनबी और विवेक कुमार बने टॉपर, यहां से जानें मार्क्स
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.