Stuart Broad Test XI: ब्रॉड की ऑलटाइम टीम में नहीं है सचिन और बुमराह, सिर्फ यह भारतीय शामिल, देखें टीम
Stuart Broad Test XI: इंग्लैंड के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने हाल ही में दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों को मिलाकर अपनी वर्ल्ड टेस्ट 11 चुनी है, जिनका सामना उन्होंने अपने शानदार इंटरनेशनल करियर के दौरान किया था। लेकिन उनका सेलेक्शन चर्चा का विषय बन गया है जो क्रिकेट फ़ैंस के बीच बहस छेड़ दी है।
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने करियर के दौरान जिन खिलाड़ियों का सामना किया, उनमें से सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्लेइंग XI चुनी है। 604 टेस्ट विकेट लेने वाले ब्रॉड की यह टीम सामने आते ही चर्चा का विषय बन गई, क्योंकि उन्होंने सिर्फ एक भारतीय प्लेयर को टीम में शामिल किया है, जबकि टीम में दिग्गज सचिन तेंदुलकर और जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं है।
विराट पर जताया भरोसा
ब्रॉड की टीम में भारत से सिर्फ एक खिलाड़ी शामिल हैं और वह हैं विराट कोहली। उन्होंने विराट को चौथे नंबर पर रखा है। खास बात यह है कि ब्रॉड ने सचिन तेंदुलकर की बजाय विराट को अपनी ऑलटाइम XI में चुना, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस के बीच बहस शुरू हो गई है।
स्मिथ और संगकारा करेंगे ओपनिंग
पारी की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा करेंगे। संगकारा विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को जगह मिली है।
मिडिल ऑर्डर में क्रिकेट के बड़े नाम
विराट कोहली के बाद स्टीव स्मिथ और महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को रखा गया है। कैलिस इस टीम के इकलौते ऑलराउंडर हैं। वहीं सातवें नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मैच जिताने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
गेंदबाजी में रफ्तार और स्पिन का शानदार मिश्रण
ब्रॉड ने अपनी गेंदबाजी लाइन-अप में तीन ऐसे तेज गेंदबाज चुने हैं, जिनसे दुनिया भर के बल्लेबाज खौफ खाते थे। इसमें मिचेल जॉनसन, डेल स्टेन और मिचेल स्टार्क शामिल हैं। स्पिन की जिम्मेदारी टेस्ट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन को सौंपी गई है।
स्टुअर्ट ब्रॉड की पसंदीदा टेस्ट XI
-
ग्रीम स्मिथ
-
कुमार संगकारा (विकेटकीपर)
-
रिकी पोंटिंग
-
विराट कोहली
-
स्टीव स्मिथ
-
जैक्स कैलिस
-
एबी डिविलियर्स
-
मिचेल जॉनसन
-
डेल स्टेन
-
मुथैया मुरलीधरन
-
मिचेल स्टार्क
फैंस के बीच क्यों हो रही चर्चा?
इस टीम की सबसे बड़ी चर्चा सचिन तेंदुलकर की गैरमौजूदगी को लेकर है। ब्रॉड ने अपने करियर में कई महान बल्लेबाजों का सामना किया, लेकिन ऑलटाइम XI में उन्होंने विराट कोहली को चुना। यही फैसला क्रिकेट प्रशंसकों के बीच बहस और चर्चा का कारण बना हुआ है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.