EPF कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट! सरकार ने कितना बढ़ाया इंटरेस्ट रेट, कब से होगा लागू, देखें अपडेट
EPF Interest Rate Update: केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। ब्याज दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज की राशि इसी महीने जमा होने की संभावना है।
EPF Interest Rate Update: यदि आप कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में निवेश करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF खातों पर 8.25% की दर से ब्याज को मंजूरी दे दी है। अब देशभर के 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों को सीधा लाभ मिलेगा। बता दें कि EPFO ने लगातार तीसरे वर्ष 8.25 फीसदी ब्याज दर बरकरार रखी है, जिसका सीधा लाभ EPF खाताधारकों को मिलने वाला है। ऐसे में हम कह सकते है कि इंटरेस्ट रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी बस इसे बरक़रार रखा गया है.
वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद रास्ता साफ
EPFO की ओर से प्रस्तावित 8.25 फीसदी ब्याज दर को वित्त मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कर्मचारियों के खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
कब आएगा ब्याज का पैसा?
सूत्रों के अनुसार, EPFO इसी महीने सदस्यों के खातों में ब्याज की राशि जमा करना शुरू कर सकता है। नए डिजिटल सिस्टम की वजह से ब्याज क्रेडिट होते ही इसकी जानकारी खाताधारकों को तुरंत दिखाई दे सकेगी।
लगातार तीसरे साल मिलेगा 8.25% रिटर्न
EPFO ने लगातार तीसरे वर्ष 8.25 फीसदी ब्याज दर बरकरार रखी है। यह फैसला मार्च 2026 में केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में लिया गया था, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने की थी।
क्यों अहम है यह फैसला?
EPF देश के करोड़ों कर्मचारियों की रिटायरमेंट बचत का सबसे बड़ा आधार माना जाता है। ऐसे में 8.25 फीसदी ब्याज दर बरकरार रहने से कर्मचारियों को उनकी जमा पूंजी पर बेहतर रिटर्न मिलता रहेगा और उनकी दीर्घकालिक बचत को मजबूती मिलेगी।
पिछले कुछ वर्षों में कैसी रही ब्याज दर?
हाल के वर्षों में EPF ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मार्च 2022 में ब्याज दर घटाकर 8.10 फीसदी कर दी गई थी, जो चार दशक से अधिक समय में सबसे निचला स्तर था। इसके बाद दरों में सुधार हुआ और FY24 से 8.25 फीसदी का स्तर कायम है।
EPF बैलेंस कैसे चेक करें?
अगर आप अपने EPF (Employees' Provident Fund) खाते का बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए कई आसान तरीके उपलब्ध हैं। आप ऑनलाइन पोर्टल, UMANG ऐप, SMS या मिस्ड कॉल के जरिए घर बैठे अपना PF बैलेंस जान सकते हैं।
EPFO Member Passbook Portal से कैसे देखें
- EPFO Member Passbook Portal पर जाएं।
- अपना UAN, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करें।
- Member ID चुनें।
- इसके बाद आप अपनी EPF पासबुक देख और डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें बैलेंस और मासिक शेयर की पूरी डिटेल्स होती है।
इसके अतिरिक्त अपने UAN से लिंक मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर भी अपना बैलेंस पता कर सकते है.
करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
सरकार की मंजूरी के बाद अब करोड़ों नौकरीपेशा लोगों को उनकी EPF जमा राशि पर ब्याज का लाभ मिलेगा। जिन कर्मचारियों का EPF खाता सक्रिय है, वे जल्द ही अपने खाते या पासबुक में ब्याज की अपडेट देख सकेंगे।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.