Bihar BEd CET Toppers 2026 OUT: 90% छात्र हुए पास, हिमांशु अजनबी और विवेक कुमार बने टॉपर, यहां से जानें मार्क्स

Last Updated: Jun 19, 2026, 16:14 IST

CET BEd Bihar Result 2026: बिहार बीएड संयुक्त एंट्रेंस टेस्ट 2026 का रिजल्ट आज सुबह जारी कर दिया गया था, जिसमें लगभग 90% छात्रों ने सफलता हासिल करी। साथ ही, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार ने जॉइंट टॉपर्स में अपना नाम बनाया। इसी के साथ, सीतामढ़ी की अंजनी कुमारी ने भी लड़कियों में टॉप किया।

Bihar BEd CET Toppers 2026 OUT: 90% छात्र हुए पास, हिमांशु अजनबी और विवेक कुमार बने टॉपर, यहां से जानें मार्क्स
Bihar BEd CET Toppers 2026 OUT: 90% छात्र हुए पास, हिमांशु अजनबी और विवेक कुमार बने टॉपर, यहां से जानें मार्क्स

Bihar B.Ed CET Result 2026: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU), मुजफ्फरपुर ने बिहार बीएड संयुक्त एंट्रेंस एग्जाम (CET-B.Ed 2026) का रिजल्ट आज सुबह जारी कर दिया है। छात्र रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

इस साल एग्जाम 7 जून 2026 को आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 1.23 लाख छात्र शामिल थे। यह एग्जाम करीब 180 एग्जाम सेंटर पर आयोजित किए गए थे। साथ ही, 90% छात्रों में इस साल बाजी मारी है, जिसमें कुल छात्रों में से 77,263 महिला छात्र और 45,970 पुरुष छात्र शामिल थे।

रिजल्ट के साथ-साथ छात्र Bihar BEd CET 2026 एग्जाम में टॉप स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की लिस्ट भी जारी की गई है। वैशाली के हिमांशु अजनबी और काठियार के विवेक कुमार ने 117-117 मार्क्स प्राप्त करके टॉपर्स में अपना नाम बनाया। इसी के साथ, सीतामढ़ी की अंजानु कुमारी ने 116 मार्क्स प्राप्त करके महिला छात्रों में टॉप स्थान हासिल किया है। 

Bihar BEd CET 2026 एग्जाम में इस बार के टॉपर्स

बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 के रिजल्ट में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। मेरिट लिस्ट के अनुसार यहां से जानें टॉपर्स के बारे में:

  • जॉइंट टॉपर्स: वैशाली जिले के हिमांशु अजनबी और कटिहार जिले के विवेक कुमार ने इतिहास रचते हुए एग्जाम में 117-117 मार्क्स (कुल 120 में से) हासिल किए हैं। दोनों ने जॉइंट टॉपर्स के रूप से राज्य में पहला स्थान यानी Rank 1 प्राप्त किया है।
  • महिला टॉपर: छात्राओं में सीतामढ़ी की अंजनी कुमारी ने बाजी मारी है। अंजनी ने 116 मार्क्स हासिल करके छात्राओं की कैटेगरी में टॉप स्थान हासिल किया है।
  • शानदार प्रदर्शन: बेगूसराय की प्रियंका पासवान ने भी 116 मार्क्स प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस लास की टॉप-10 मेरिट लिस्ट में 6 छात्र यानी पुरुष और 4 महिलाओं ने जगह बनाई है, जो यह दिखाता है कि इस बार मुकाबला कितना दिलचस्प था। वहीं दूसरी ओर, शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रम में मधुबनी के रामदेव कुमार 104 मार्क्स के साथ टॉपर बने हैं।

क्या रहे इस बार के क्वालिफाइंग मार्क्स?

अगर आप बिहार के सरकारी या प्राइवेट बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपके पास न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स होने जरूरी हैं:

  • जनरल कैटेगरी: एग्जाम को पास करने के लिए कम से कम 35% मार्क्स यानी 120 में से 42 मार्क्स लाना जरूरी था।
  • आरक्षित वर्ग (BC, EBC, SC, ST, EWS, दिव्यांग): इन सभी कैटेगरियों के छात्रों के लिए कम से कम 30% मार्क्स यानी 120 में से 36 मार्क्स लाना जरूरी किया गया था।
  • जो छात्र इन नंबरों को पार कर चुके हैं, उनका स्कोरकार्ड 'Qualified' दिखा रहा होगा और वे कल से शुरू होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Bihar BEd CET 2026 की क्या कल से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग? 

हां, जारी नोटिस के अनुसार, आज रिजल्ट जारी होने के बाद Bihar BEd CET 2026 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एग्जाम में पास करने वाले छात्र कॉलेज अलॉटमेंट के लिए कम से कम तीन और अधिकतम 10 बीएड कॉलेजों को चुन सकते हैं। उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 19, 2026, 16:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News